ब्रेकिंग
Bihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाटBihar News : मुख्यमंत्री के जाते ही राहत शिविर से चोकर वापस ले गए! अफसर हटे, FIR के निर्देश; हाजीपुर में मचा हड़कंपBihar News : पटना में बाढ़ का पानी उतरते ही नई आफत! डेंगू-मलेरिया समेत इन बीमारियों का बढ़ा खतरा, ऐसे बचेंBihar News : ASI ने पहले कहा ‘वायरल कर दूंगा’, फिर होटल में क्या हुआ? दिल्ली की महिला इनफ्लुएंसर के आरोप से मचा हड़कंपBihar News: कोसी वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! सहरसा एयरपोर्ट का रनवे होगा 1000 मीटर, छोटे विमान भरेंगे उड़ानBihar News: मुंगेर-भागलपुर गंगा पथ का रास्ता साफ, एलिवेटेड रोड को मिली NOC; गंगा किनारे बनेंगे घाट

बांकीपुर उपचुनाव: NDA ने किया जीत का दावा, प्रशांत किशोर के जीविका दीदी वाले बयान पर पलटवार; तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

Bankipur by election: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर एनडीए नेताओं ने जीत का दावा किया और प्रशांत किशोर व तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। रविशंकर प्रसाद, नीरज कुमार और नवल किशोर यादव ने विपक्ष पर धनबल, गलत आरोप और भ्रम फैलाने के आरोप लगाए।

Bankipur by election
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bankipur by election: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर एनडीए नेताओं ने अपनी जीत का दावा करते हुए जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत किशोर और राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एनडीए की प्रेसवार्ता में नेताओं ने विपक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए।



प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रशांत किशोर धनबल का दुरुपयोग कर रहे हैं और हताशा में गलत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने जीविका दीदियों को लेकर पीके की टिप्पणियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन पर लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह गलत हैं। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर पहले राजनीतिक सर्वे का काम करते थे, लेकिन उनकी राजनीतिक सक्रियता नहीं रही है।



रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बांकीपुर में एनडीए ने काफी विकास कार्य किए हैं और जनता काम के आधार पर फैसला करेगी। उन्होंने विपक्ष को सलाह दी कि आलोचना करें, लेकिन अहंकार से बचें। उन्होंने दावा किया कि सर्वे करने से राजनीति में सक्रिय होने तक का सफर आसान नहीं होता और इस चुनाव में विपक्ष की हार तय है।



नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर बोला हमला

जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे वैश्य समाज की महिला नेता का राजनीतिक अपमान कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि पिछड़े वर्ग की महिला का क्या दोष है, जिसके खिलाफ अनर्गल आरोप लगाए जा रहे हैं।



नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने आरोपों के लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गरीब कार्यकर्ताओं का अपमान किया जा रहा है और जीविका दीदियों से जुड़ना कोई अपराध नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जीविका दीदियां केवल लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रही हैं, लेकिन इसे महिलाओं पर हमला बताया जा रहा है।



उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जन सुराज के लोग होटल में ठहरने के बाद भी भुगतान नहीं कर रहे हैं और जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने विपक्ष पर परिवार आधारित राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा उम्मीदवार सामान्य कार्यकर्ता हैं, जबकि विपक्ष में धनबल और हेराफेरी करने वाले लोग हैं। उन्होंने दावा किया कि एनडीए अपने काम के आधार पर चुनाव जीत रहा है।



नवल किशोर यादव ने प्रशांत किशोर को घेरा

भाजपा विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने कहा कि चुनावी मैदान में दो जालसाज भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जीविका दीदियों के मुद्दे को उठाकर महिलाओं का अपमान किया जा रहा है।



नवल किशोर यादव ने कहा कि बांकीपुर का विकास एनडीए सरकार ने किया है। उन्होंने प्रशांत किशोर पर हमला बोलते हुए कहा कि जदयू को 25 सीट मिलने पर राजनीति छोड़ने की बात करने वाले अब चुनाव में बहाने तलाश रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रशांत किशोर की जमानत जब्त होगी और एनडीए को कोई चुनौती नहीं है।



उन्होंने कहा कि जिन लोगों का कोई जनाधार नहीं है, वे लोगों को बुलाकर अपनी मौजूदगी दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। एनडीए उनकी बातों को गंभीरता से नहीं ले रहा है और जनता विकास के मुद्दे पर मतदान करेगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता