ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

पटना पहुंचते ही एक्शन में आए तेजस्वी यादव, फायरिंग में घायल छात्रों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे; सरकार को अल्टीमेटम

Bihar Politics: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना लौटते ही एक्शन में आ गए। उन्होंने मेदांता अस्पताल पहुंचकर सीवान फायरिंग में घायल छात्रों से मुलाकात की और सरकार को 24 घंटे में छात्रों पर दर्ज केस वापस लेने का अल्टीमेटम दिया।

Bihar Politics
तेजस्वी का सरकार को अल्टीमेटम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: करीब तीन हफ्तों तक बिहार से बाहर रहे तेजस्वी यादव पटना पहुंचे ही एक्शन में आ गए हैं। पटना पहुंचने के बाद तेजस्वी ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर 24 घंटे में छात्रों पर हुए केस वापस नहीं लिए गए तो बड़ा आंदोलन होगा। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के बाद वह सीधे मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने सीवान में बिहार बंद के दौरान फायरिंग में घायल हुए तीनों छात्रों से मुलाकात की।



दरअसल, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे और पुलिस की बर्बरता के खिलाफ 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान राज्य के अलग-अलग जिलों से हिंसा की खबरें सामने आई थीं। सीवान में बंद समर्थकों के ऊपर फायरिंग की गई, जिसमें गोली लगने से तीन छात्र बुरी तरह से घायल हो गए। सीवान में इलाज के बाद तीनों को पटना स्थित मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है, जहां तीनों का इलाज जारी है।



इसी बीच करीब तीन हफ्तों के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना पहुंचे और पटना एयरपोर्ट से सीधे मेदांता पहुंच गए और गोली लगने से घायल हुए तीनों छात्रों से मुलाकात की है। घायलों में शेख मोहल्ला निवासी मो. आरिफ, उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी आकाश कुमार और सीवान के दरौली निवासी विक्की कुमार गौड़ शामिल हैं।



डॉक्टरों के अनुसार, मो. आरिफ के गले में गोली लगी है और उनकी हालत सबसे अधिक गंभीर बनी हुई है। वहीं, आकाश कुमार के कंधे में और विक्की कुमार गौड़ के पैर में गोली लगी है। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। फिलहाल तीनों का मेदांता अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

रिपोर्ट- सूरज कुमार, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता