ब्रेकिंग
पटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में ONLINE म्यूटेशन मामलों पर DM सख्त, 1208 केस लंबित मिलने पर फुलवारीशरीफ CO से मांगा स्पष्टीकरणBihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अफसरों को बड़ा तोहफा, उप सचिव से विशेष सचिव स्तर तक हुआ प्रमोशनअगर हम ठेकेदार नहीं रहते तो यहां नहीं होते: जेडीयू विधायक मनोरमा देवी के बयान पर विजय कुमार सिन्हा ने किया पलटवार, कहा..विधायक बनने के लिए ठेकेदारी जरूरी नहींतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 10 साल के बच्चे को रौंदा, मौत के बाद भड़का लोगों का गुस्सा; NH को जाम कर किया भारी बवाल

Bihar News: बिहार के शिवहर में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने NH-227 जाम कर आगजनी और प्रदर्शन किया। पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के शिवहर- सीतामढ़ी एनएच-227 पर देकुली धाम के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल से पूजाकर घर लौट रहे बच्चे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 



मृतक की पहचान परसौनी बैज वार्ड संख्या-5 निवासी रमेश कुमार गुप्ता के 10 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, अंकुश साइकिल से देकुली धाम पूजा करने गया था. पूजा कर घर लौटने के दौरान शिवहर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 



बताया गया है कि अंकुश के पिता रमेश कुमार गुप्ता नेपाल में मजदूरी करते हैं. अंकुश परिवार का इकलौता पुत्र था, जिससे पूरे परिवार में मातम का माहौल है. घटना के बाद स्थानीय लोगो ने नेशनल हाईवे देकुली के पास सड़क पर आगजनी कर जाम कर दिया है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुँचकर बच्चे को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. 



हादसे के बाद भाग रहे स्कॉर्पियो वाहन को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. ओर क्षतिग्रस्त कर दिया है वही चालक को भी लोगों ने अपने कब्जे में लेकर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस शव को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए भेजने की तैयारी में जुटी है।

रिपोर्ट- समीर कुमार झा, शिवहर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता