बिहारराजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने फिर की बड़ी कार्रवाई: 146 विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को किया बर्खास्त
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अनुचित मांगों को लेकर हड़ताल करने वाले 146 संविदा विशेष सर्वेक्षण कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई संविदा शर्तों और विभागीय अनुशासन के उल्लंघन के आधार पर की गई है।











