ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Bihar Election 2025: पटना के होटल में आपस में भिड़े मुकेश सहनी की पार्टी के कार्यकर्ता, टिकट के लिए जमकर हुई मारपीट; देखिए.. Video

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 से पहले पटना के एक होटल में वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच टिकट को लेकर जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो वायरल है। विवाद के बाद मुकेश सहनी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी है।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामने आ रही है, जहां मुकेश सहनी के पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें VIP के दो गुटों के कार्यकर्ता मारपीट करते नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि टिकट को लेकर उम्मीदवारों के समर्थक आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई।


पार्टी में चल रहे घमासान को देखते हुए मुकेश सहनी ने दोपहर 12 बजे पटना के होटल मोर्या में प्रेस कॉन्फ्रेस बुला ली। इसी दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का धैर्य जवाब दे गया और टिकट की दावेदारी को लेकर वह आपस में भिड़ गए। 


देखते ही देखते बात बढ़ गई और दो गुटों के बीच होटल के कमरे में ही मारपीट शुरू हो गई। जिसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को कैंसिल करना पड़ा। विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी शाम 4 बजे प्रेस को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि सहनी इसमें कोई बड़ा राजनीतिक फैसला ले सकते हैं। 


मुकेश सहनी ने शुरुआत में महागठबंधन से 60 सीटों की मांग की थी, जिसे घटाकर 30 सीटें किया गया। बाद में राजद की ओर से उन्हें 18 सीटों का ऑफर मिला, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया था। हालांकि, उनकी पसंद की कुछ सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतार दिए, जिससे सहनी भड़क गए। यही कारण है कि उन्होंने आपातकालीन प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली है। 





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता