ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Kiku Sharda: कपिल शर्मा शो छोड़ने के अफवाहों पर बोले कीकू शारदा, कहा - “टीम के बिना मजा नहीं, 13 साल बाद रहना...”

Kiku Sharda: कॉमेडियन कीकू शारदा, जिन्होंने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और कपिल शर्मा शो में दमदार किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है, हाल ही में रियलिटी शो “राइज एंड फॉल” से बाहर हो गए हैं।

Kiku Sharda
कीकू शारदा
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Kiku Sharda: कॉमेडियन कीकू शारदा, जिन्होंने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग और कपिल शर्मा शो में दमदार किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है, हाल ही में रियलिटी शो “राइज एंड फॉल” से बाहर हो गए हैं। शो से उनकी विदाई के बाद ऐसी खबरें तेजी से फैलने लगीं कि कीकू अब “द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो” छोड़ने वाले हैं। इन अफवाहों ने उनके फैन्स को हैरान और परेशान कर दिया था। हालांकि अब खुद कीकू ने इन चर्चाओं पर विराम लगाते हुए सच्चाई बता दी है।


मीडिया रिपोर्ट के मताबिक, कीकू शारदा ने साफ कहा कि उन्होंने कपिल शर्मा शो नहीं छोड़ा है और वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि, “हम जल्दी शूट शुरू करेंगे। टेलीकास्ट की सही तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि नवंबर में किसी समय शो ऑन एयर होगा।”


कीकू ने आगे कहा कि वो पिछले 13 सालों से कपिल शर्मा के साथ काम कर रहे हैं और यह रिश्ता अब परिवार की तरह बन चुका है। उन्होंने कहा, “मैं कपिल और टीम के साथ काम करना पसंद करता हूं। हम सब साथ में बहुत मजे करते हैं। मैंने इतने सालों में बहुत कुछ छोड़ा, लेकिन इस शो को कभी नहीं छोड़ सकता। कपिल के साथ मेरा बॉन्ड बहुत गहरा है और मैं इस शो से बेहद प्यार करता हूं।”


कॉमेडियन ने यह भी बताया कि उन्हें पता ही नहीं चला कि ऐसी अफवाहें कब और कैसे फैल गईं। उन्होंने कहा, “जब मैं राइज एंड फॉल की शूटिंग में व्यस्त था, तभी ये खबरें फैलने लगीं कि मैं कपिल शर्मा शो छोड़ रहा हूं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। फैन्स परेशान थे, लेकिन अब मैं उन्हें भरोसा दिलाना चाहता हूं कि मैं कहीं नहीं जा रहा।”


रियलिटी शो “राइज एंड फॉल” से अपने अनुभव के बारे में कीकू ने कहा कि यह सफर उनके लिए बेहद सीखने वाला रहा। उन्होंने बताया, “ये अनुभव थका देने वाला जरूर था, लेकिन उतना ही रोमांचक भी। मुझे इस शो में हिस्सा लेकर लोगों के सोचने और प्रतिस्पर्धा के तरीके को समझने का मौका मिला। ये मेरे लिए मजेदार और चुनौतीपूर्ण यात्रा थी।”