देशहांगकांग से दिल्ली पहुंची अमेरिकी महिला के बैग से 5.42 करोड़ का माल बरामद, सोना-चांदी के आभूषण और लग्जरी घड़ियां जब्त
दिल्ली के एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने हांगकांग से आई एक अमेरिकी महिला के पास से 5.42 करोड़ रुपये मूल्य का सोना, चांदी, हीरे के आभूषण, लग्जरी घड़ियां और विदेशी मुद्रा जब्त की। महिला को कस्टम एक्ट, 1962 के तहत गिरफ्तार किया गया है।






