ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

Bihar Crime News: बिहार में तीन शातिर इंटरनेशनल साइबर अपराधी अरेस्ट, पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा

Bihar Crime News: बेतिया के मझौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जांच में व्हाट्सऐप कॉल के जरिए पाकिस्तान से संपर्क और बैंक खातों के दुरुपयोग का खुलासा हुआ है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© AI
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेतिया में मझौलिया थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जवकटिया और बैठनिया में छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 09 एटीएम कार्ड, एक पासबुक और 07 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।


थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में जवकटिया वार्ड-02 निवासी मिथलेश कुमार, मुकेश कुमार राय तथा मठियाब्रीत बैठनिया निवासी मोहित कुमार उर्फ आलोक कुमार शामिल हैं। मेडिकल जांच के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


प्रारंभिक जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी व्हाट्सऐप कॉल के माध्यम से पाकिस्तान से संपर्क में थे। उनके मोबाइल चैट और कॉल डिटेल में पाकिस्तानी कोड (+92) से बातचीत के प्रमाण मिले हैं। बताया गया है कि आरोपी अपने परिचितों और दोस्तों के बैंक खातों में रुपये मंगवाते थे और बदले में उन्हें कमीशन देते थे।


उक्त मामले में मझौलिया थाना में कांड दर्ज करते हुए पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

Bihar Crime News: बिहार में तीन शातिर इंटरनेशनल साइबर अपराधी अरेस्ट, पाकिस्तानी कनेक्शन का खुलासा

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता