ब्रेकिंग
मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦मधेपुरा में 8वीं के छात्र का शव बरामद, गले पर निशान से परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका✦बिहार में पर्यटकों का इंतजार होगा खत्म, दीपावली से पहले गंगा में दौड़ेगी वाटर मेट्रो; जानिए रूट, किराया और पूरी जानकारी✦Bihar News: स्कॉर्पियो नीलामी कांड में EOU का एक्शन तेज, चौथी गिरफ्तारी के बाद तत्कालीन उत्पाद अधीक्षक-DTO पर भी लटकी तलवार, आगे क्या होगा...✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...

Vigilance Action in Bihar: निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर अमीन, सर्वे के नाम पर 20 हजार रूपये लेते रंगेहाथ धराया

Vigilance Action in Bihar: सुपौल में निगरानी विभाग ने सर्वे कार्य के नाम पर 20 हजार रुपये रिश्वत लेते एक अमीन को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ शिकायत के बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की गई।

Vigilance Action in Bihar
गिरफ्त में घूसखोर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vigilance Action in Bihar: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां सुबह-सुबह निगरानी विभाग के एक्शन से हड़कंप मच गया। निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर सर्वे अमीन को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी ने जमीन से जुड़े लंबित सर्वे कार्य के लिए रिश्वत की मांग की थी।


दरअसल, सुपौल के मरौना थाना क्षेत्र के खोरमा गांव निवासी जयनारायण यादव ने मरौना अंचल में तैनात सर्वे अमीन विक्रम कुमार राम के खिलाफ पटना में निगरानी विभाग से शिकायत की थी। उन्होंने आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था कि आरोपी अमीन द्वारा उनसे जमीन से जुड़े लंबित सर्वे कार्य के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है।


केस दर्ज होने के बाद निगरानी की टीम ने जांच में आरोप को सही पाया। इसके बाद निगरानी की टीम पटना से सुपौल पहुंची और घूसखोर सर्वे अमीन को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। आरोपी अमीन अपने निर्मली स्थित किराये के कमरे में पीड़ित शख्स से 20 हजार रुपए रिश्वत ले रहा था तभी निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।


आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम ने उससे जरूरी पूछताछ की और उसके बाद उसे अपने साथ लेकर चली गई। जैसे ही आसपास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। निगरानी की टीम आरोपी को भागलपुर की विशेष निगरानी कोर्ट में पेश करेगी। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो, पटना के डीएसपी नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता