ब्रेकिंग
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी✦मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर ₹2.40 लाख की ठगी, दो साल से फरार आरोपित गिरफ्तार✦गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’✦बिहार में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा✦मुंगेर में बड़ी देवी महारानी के दर्शन को उमड़ी भीड़, 1.5 किलोमीटर लंबी कतार✦मुंगेर में सिगरेट के 22,500 खाली डिब्बे बरामद, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

गोपाल मंडल का JDU पर बड़ा हमला, बेटे के कांग्रेस में शामिल होते ही जनता दल यूनाइटेड को बताया ‘बिचौलियों की पार्टी’

भागलपुर में पूर्व JDU विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी अल्लाह वरु ने उन्हें सदस्यता दिलाई। इस दौरान गोपाल मंडल ने JDU पर निशाना साधते हुए उसे ‘बिचौलियों की पार्टी’ बताया।

बिहार न्यूज
आशीष मंडल कांग्रेस में शामिल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर में गोपालपुर के जदयू के पूर्व विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। भागलपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और बिहार प्रभारी अल्लाह वरु ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। 


इस दौरान पूर्व विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद रहे कांग्रेस में बेटे के शामिल होने के मौके पर गोपाल मंडल ने जदयू पर जमकर हमला बोला। 


उन्होंने जदयू को बिचोलिया की पार्टी बताते हुए कहा कि अब पार्टी में कोई नहीं रह गया है और नीतीश कुमार की भी नहीं चलती है। गोपाल मंडल ने कहा कि उनके कांग्रेस में आने से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कांग्रेस को देश की सबसे पुरानी पार्टी बताते हुए पार्टी की मजबूती का दावा किया।


 पूर्व विधायक गोपाल मंडल ने बताया कि मेरा बेटा आशिष कांग्रेस ज्वाइन कर लिया है। जहां मेरा बेटा ज्वाइन करेगा बाप नहीं आएगा। बाप तो आएगा ही। ये कांग्रेस पार्टी विचारधारा की पार्टी है। समाज को और हर तबके को लेकर चलने वाली पार्टी है। ये भारतीय जनता पार्टी की तरह जुमलाबाजी पार्टी नहीं है। हमलोग शुरू से कांग्रेसी हैं। वही आशिष ने कहा कि कांग्रेस धर्म और जाति पर राजनीति नहीं करती। कांग्रेस ने हमेशा देशहित में काम किया है। हमारे बाप-दादा कांग्रेस में ही थे।