ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने किया टेस्ट से रिटायरमेंट का एलान, Instagram पर लिखा भावुक पोस्ट

Virat Kohli Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के बाद अब दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है.

Virat Kohli Retirement
कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Virat Kohli Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का एलान कर दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी है। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा था और अब विराट ने भी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है।


विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, "टेस्ट क्रिकेट में पहली बार बैगी ब्लू पहने हुए मुझे 14 साल हो गए हैं। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे किस सफर पर ले जाएगा। इसने मेरी परीक्षा ली, मुझे आकार दिया और मुझे ऐसे सबक सिखाए जिन्हें मैं जीवन भर साथ रखूंगा। सफेद कपड़ों में खेलने के बारे में कुछ बहुत ही निजी है। शांत परिश्रम, लंबे दिन, छोटे-छोटे पल जिन्हें कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं"।


विराट ने आगे लिखा, "जब मैं इस प्रारूप से दूर जा रहा हूं, तो यह आसान नहीं है - लेकिन यह सही लगता है। मैंने इसमें अपना सबकुछ दिया है और इसने मुझे मेरी उम्मीद से कहीं ज़्यादा दिया है। मैं खेल के लिए, मैदान पर खेलने वाले लोगों के लिए और हर उस व्यक्ति के लिए दिल से आभार के साथ जा रहा हूं जिसने मुझे इस सफर में आगे बढ़ाया।मैं हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कुराते हुए देखूंगा"।


विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है- 269 signing off। 269 उनका टेस्ट कैप नंबर है। अब वह इंग्लैंड दौरे पर नहीं जाएंगे। बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से भी एकसाथ संन्यास ले लिया था। विराट कोहवी ने 20 जून 2011 को अपना टेस्ट डेब्यू वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था जबकि आखिरी टेस्ट मुकाबला उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में खेला जो सिडनी में 3 जनवरी 2025 से खेला गया था। विराट ने 123 टेस्ट मैचों की 210 पारियों में 9230 रन बनाए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता