ब्रेकिंग
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठित

2027 विश्वकप से पहले संन्यास लेंगे Rohit Sharma? सुनील गावस्कर के खुलासे के बाद सदमें में हिटमैन फैंस

Rohit Sharma: सुनील गावस्कर ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में रोहित शर्मा के लिए और बुरी खबरें आ सकती हैं। ऐसे में हिटमैन को इस पुराने दिग्गज की सलाह माननी होगी वरना उनका एकदिवसीय विश्वकप जीतने का सपना धरा रह जाएगा..

Rohit Sharma
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट में हाल के दिन रोहित शर्मा के लिए आसान नहीं गुजर रहे। पहले उन्हें वनडे कप्तानी से हाथ धोना पड़ा और अब दिग्गज सुनील गावस्कर ने एक ऐसा बयान दिया है, जिससे फैंस की चिंता और बढ़ गई है। गावस्कर ने कहा है कि अगर रोहित अगले दो सालों के लिए वनडे में अपनी प्रतिबद्धता नहीं दिखाते तो आगे और बुरी खबरें सुनने को मिल सकती हैं। मतलब, टीम मैनेजमेंट 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी में शुभमन गिल जैसे युवाओं को आगे बढ़ा रहा है। गावस्कर ने साफ शब्दों में कहा, "अगर आप नॉन-कमिटल हैं, तो तैयार रहिए।" ये सुनकर लगता है कि रोहित का वनडे करियर अब सवालों के घेरे में है।


गावस्कर ने ये भी कहा है कि रोहित अब सिर्फ वनडे खेलते हैं, क्योंकि वे टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। लेकिन आने वाले दो सालों में भारत के पास सिर्फ 5-7 वनडे मैच ही हैं। ऐसे में फॉर्म और फिटनेस बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। गावस्कर बोले, "वर्ल्ड कप जैसी बड़ी टूर्नामेंट के लिए इतने कम मैच काफी नहीं हैं। इसलिए चयनकर्ताओं ने शुभमन गिल को कप्तान बनाकर सही कदम उठाया है।" उन्होंने ये भी जोड़ा कि रोहित खुद इस फैसले से सहमत होंगे, क्योंकि टीम पहले आती है। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी और टी20 वर्ल्ड कप जीतकर कमाल जरूर किया है लेकिन अब युवाओं को मौका देना भी जरूरी है।


अगर रोहित वनडे में बने रहना चाहते हैं तो गावस्कर का सुझाव है कि वे घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हो जाएं। उन्होंने कहा, "रोहित को विजय हजारे ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट खेलने होंगे, ताकि उन्हें ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस मिले।" बीसीसीआई ने भी साफ कर दिया है कि कोई सीनियर प्लेयर घरेलू क्रिकेट छोड़कर टीम में जगह नहीं बना सकता। 2027 तक रोहित 40 के हो जाएंगे तो फिटनेस का सवाल तो बनेगा ही। गावस्कर ने विराट कोहली का भी जिक्र किया, जिनकी उम्र भी तब तक करीब 39 हो जाएगी।


रोहित के फैंस इन बातों से हैरान हैं, क्योंकि उनकी कप्तानी में भारत ने कई बड़े मुकाम हासिल किए हैं। लेकिन क्रिकेट में कुछ भी स्थायी नहीं है। शुभमन गिल को कप्तान बनाना सभी को सही लग रहा है, क्योंकि वो युवा हैं और 2027 वर्ल्ड कप के लिए परफेक्ट भी। उम्मीद है कि रोहित जल्द अपनी योजनाएं साफ करेंगे। ODI की कप्तानी शुभमन को मिलने के बाद कई क्रिकेट फैंस ये कयास भी लगा रहे हैं कि संभवतः रोहित और विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद ही संन्यास ले सकते हैं। अब असल में होता क्या है यह तो समय ही बताएगा।