ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

रोहित के चोट के बाद राहुल को टेस्ट टीम का कमान, युवा अभिमन्यु को मिला मौका

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम इस वक़्त एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है. 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 दिसंबर से खेला जाना है. भारतीय टीम के स

रोहित के चोट के बाद राहुल को टेस्ट टीम का कमान, युवा अभिमन्यु को मिला मौका
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम इस वक़्त एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए बांग्लादेश के दौरे पर है. 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 14 दिसंबर से खेला जाना है. भारतीय टीम के स्थायी कप्तान रोहित शर्मा के चोटिल होने की वजह से टेस्ट टीम की कप्तानी के एल राहुल को सौंपी गयी है. रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ 7 दिसंबर को खेले गए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके बाएं हाथ के अंगूठे में गंभीर चोट आयी है. 


आपको बता दें ,बंगाल के अनकैप्ड ओपनर और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन रोहित के रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम से जुड़ेंगे. इसके अलावा जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी को भी टीम में जगह मिली है. अभिमन्यु इस वक़्त सिलेट में हैं और बांग्लादेश ए के खिलाफ इंडिया ए की कप्तानी भी कर रहे थे. उनका प्रदर्शन इन मुकाबलों में काफी अच्छा रहा है. ईश्वरन ने दो मैचों में 141 और 157 रनों की पारी खेली. अभिमन्यु की 157 रनों की पारी ने इंडिया ए को दूसरे अनाधिकृत टेस्ट मैच में पारी और 123 रनों से बड़ी जीत दिलाई और ईश्वरन को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया. 


आपको बता दें, भारत और बांग्लादेश के बीच इस दौरे का पहला टेस्ट 14 दिसंबर से जाहूर अहमद चौधरी स्टेडियम, चटगांव में खेला जाएगा. टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समय अनुसार 9:00 बजे से शुरू होगा वहीं मैच के आधे घंटे पहले यानि 9 बजे टॉस होगा. टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और टीवी पर लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. 


बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम:  लोकेश राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शारदुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, अभिमन्यु ईश्वरन, नवदीप सैनी, सौरभ कुमार, जयदेव उनादकट

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

sunidhi

FirstBihar संवाददाता