ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

KKRvsCSK: MS Dhoni ने बना दिया ऐसा महारिकॉर्ड, जिसे अब कोई नहीं तोड़ सकता, बने ऐसा करने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज

KKRvsCSK: IPL 2025 में CSK ने KKR को 2 विकेट से हराया, साथ ही एमएस धोनी ने बना दिया है एक महारिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं माही।

KKRvsCSK
एमएस धोनी
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

KKRvsCSK: 7 मई 2025 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 2 विकेट से पटखनी देकर फैंस को खुश होने का मौका दिया। KKR ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन बनाए, जवाब में CSK ने आखिरी ओवर में 8 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। डेवाल्ड ब्रेविस (52 रन) और शिवम दुबे (45 रन) ने इस दौरान शानदार पारियां खेलीं, जबकि MS Dhoni 18 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। धोनी ने इस पारी के साथ IPL में अनोखा शतक जड़ दिया है 100 बार नाबाद रहने का महारिकॉर्ड, जो दुनिया में कोई बल्लेबाज अब तक नहीं कर पाया था।


बताते चलें कि, धोनी का ये रिकॉर्ड IPL के इतिहास में अनोखा है। 43 साल की उम्र में भी उनकी फिनिशिंग का जादू बरकरार है इस बात में तो कोई शक नहीं। IPL में 100 बार नाबाद रहने वाले धोनी पहले बल्लेबाज हैं, जबकि रविंद्र जडेजा (80 बार) और कीरोन पोलार्ड (52 बार) उनसे काफी पीछे हैं। धोनी ने 275 IPL मैचों में 5,406 रन बनाए, जिसमें 24 अर्धशतक हैं। उनकी इस पारी ने CSK को न सिर्फ जीत दिलाई, बल्कि फैंस को याद दिलाया कि “थाला” अब भी इस खेल के बादशाह हैं।


बता दें कि, इस मैच में सबसे महत्वपूर्ण पारी रही बेबी एबी की, जिन्होंने KKR के खिलाफ 25 गेंदों में 52 रन ठोके, जिसमें एक ओवर में 30 रन भी शामिल थे। जबकि नूर अहमद ने 4 विकेट झटककर KKR को बांधे रखा। धोनी ने पोस्ट-मैच में कहा, “हमारी टीम ने हार नहीं मानी। ब्रेविस और नूर ने कमाल किया।” इसके अलावा धोनी ने अपने संन्यास पर भी बात की और साफ़ कह दिया कि अभी कुछ तय नहीं।


वहीं, इस हार ने KKR की प्लेऑफ उम्मीदों को करारा झटका दिया। 12 मैचों में 11 अंक लेकर KKR छठे स्थान पर है। उन्हें बचे हुए सारे मैच जीतने होंगे और नेट रन रेट भी सुधारना होगा। लेकिन दो जीत भी उनकी प्लेऑफ में जाने की गारंटी नहीं देगी, क्योंकि उन्हें मुंबई इंडियंस जैसी बड़ी टीमों के हारने की दुआ करनी होगी।