ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar News: शाहाबाद में पहली बार अंतरप्रांतीय रात्रि घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन, तेजस्वी यादव ने किया उद्घाटन

Bihar News: भोजपुर जिले के भेड़िया गांव स्थित खेल मैदान में बिहार की पहली अंतरप्रांतीय रात्रि घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: भोजपुर जिले के भेड़िया गांव स्थित खेल मैदान में बिहार की पहली अंतरप्रांतीय रात्रि घोड़ा दौड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एवं संजय यादव ने दीप प्रज्वलित कर और घोड़ों को हरी झंडी दिखाकर किया।


कार्यक्रम के दौरान समाजसेविका सोनाली सिंह को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने तेजस्वी यादव को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। अपने संबोधन में सोनाली सिंह ने कहा, "यह दुनिया परिवर्तनशील है और हमें भी समय के साथ बदलाव को अपनाना होगा। तेजस्वी यादव युवाओं के पसंदीदा नेता हैं और हम हरसंभव सहयोग करेंगे।"


इस कार्यक्रम के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम में आए हमारे भाई एवं पार्टी के नेताओं को दिल से धन्यवाद देता हूं और घोड़ा रेस कार्यक्रम में आप सभी लोगों का स्वागत करते है। साथ ही विशेष रूप से आयोजकों को धन्यवाद देते है। पहली बार रात्रि घोड़ा दौड़ का आयोजन किया गया है जिसके कारण मैं बी.डी सिंह को धन्यवाद देता है। बी.डी सिंह काफी दिनों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए थे। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि तेज रफ्तार से अगर बिहार को आगे बढ़ाना है तो खटारा गाड़ी से हमलोगों को उतरना पड़ेगा। वहीं सोनिया–राहुल पर चार्जशीट के बाद तेजस्वी ने कहा कि सरकार में बैठे लोगों का यही काम है संविधान को खत्म करो, आरक्षण को खत्म करो, संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करो। हाई जैक कर अपने लोगों को बैठाओ और पॉलिटिकल टूर बनाकर एजेंसियों का दुरुपयोग करने काम सरकार में बैठे लोगों के द्वारा किया जा रहा है।


प्रतियोगिता में बिहार और उत्तर प्रदेश के नामी घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। प्रमुख प्रतिभागियों में भोजपुर के झौआ निवासी हरे राम का घोड़ा 'रॉकेट', मोकामा के विवेका पहलवान का घोड़ा 'बाली', बक्सर के पिंटू सिंह का घोड़ा 'मिल्खा सिंह', बक्सर के अजय सिंह का घोड़ा 'बिजली रानी' दौड़ में विभिन्न श्रेणियों की रेस शामिल थीं। बच्चा घोड़े की दौड़, दो दांत घोड़े की दौड़, घोड़ी रेस और पट्ठा घोड़े की दौड़।


समाजसेविका सोनाली सिंह ने कहा कि, "रात्रि में इस तरह का आयोजन पहली बार हुआ है। विजेताओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया गया है। ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं।" 

संबंधित खबरें