ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

ईशान की तूफानी पारी, लगाया दोहरा शतक, छक्कों और चौकों की आई सुनामी

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम ने बिहार बॉय के नाम से चर्चित विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन में बांग्लादेश में चल रहे एकदिवसीय मैच में तूफ़ान मचा कर रख दिया है। ईशान किशन की ताबड़तोड़

ईशान की तूफानी पारी, लगाया दोहरा शतक, छक्कों और चौकों की आई सुनामी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : भारतीय क्रिकेट टीम ने बिहार बॉय के नाम से चर्चित विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन में बांग्लादेश में चल रहे एकदिवसीय मैच में तूफ़ान मचा कर रख दिया है। ईशान किशन की ताबड़तोड़ बैटिंग जारी है। ईशान किशन ने इस मैच में  200 रन पूरे कर लिए हैं। जिसमें 23 चौके और 9 छक्के लगाए हैं। ईशान ने 200 रन बनाने के लिए 126 गेंदें ली हैं। इस दौरन इनका स्ट्राइक रेट  भारत का स्कोर ओवर के बाद एक विकेट पर 310 रन है। कोहली और ईशान की अब डबल सेंचुरी पार्टनरशिप भी पूरी हो चुकी है। 



बता दें कि, ईशान किशन ने 5 मुकाबलों के बाद वनडे टीम में वापसी की है और मौका मिलते ही इन्होनें दोहरा शतक जड़ दिया। यह उनका पहला इंटरनेशनल शतक भी है। इससे पहले ईशान में पिछला वनडे 22 अक्टूबर 2022 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ दिल्ली में खेला था। वहीं, इस मैच को लगाकर भारतीय टीम ने लगातार चौथे मुकाबले में अपनी ओपनिंग जोड़ी में बदलाव किया है। शिखर धवन के साथ ईशान किशन ओपन करने उतरे। ईशान चोटिल कप्तान रोहित की जगह खेल रहे हैं। इससे पहले धवन के साथ विराट कोहली, रोहित और शुभमन गिल उतरे थे। ईशान  किशन के करियर का पहला शतक है। इससे पहले उनका उच्चतम स्कोर 93 रन था। इतना ही नहीं वह विराट कोहली के साथ इस मैच में 100 से ज्यादा रन की साझेदारी भी पूरी कर चुके हैं। किशन ने 24वें ओवर में अफीफ हुसैन की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। वहीं, ईशान किशन के दोहरे शतक पर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए उनको बधाई देते हुए लिखा है कि, एक बिहारी सब पर भारी। 



गौरतलब हो कि, भारतीय क्रिक्केट टीम वतर्मान में बांग्लादेश दौरे पर हैं। इस दौरे पर भारतीय टीम 3 मैचों की एकदिवसीय सीरीज में दो मैच हार चुकी है।  यह तीसरा मैच है।  जिसमें ईशान का विस्पोटक अंदाज देखने को मिला है। भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है और वह जीत दर्ज करके क्लीन स्वीप होने से बचना चाह रही है। इस मैच मेंचोटिल होने के चलते इस मुकाबले से नियमित कप्तान रोहित शर्मा, कुलदीप सेन और दीपक चाहर बाहर हो चुके हैं। रोहित के बाहर होने के चलते केएल राहुल को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है।