ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

WPL 2025 : वुमेंस प्रीमियर लीग का आज होगा आगाज, जानें कब कहां और कैसे देखें...

WPL 2025 : वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का आगाज आज यानी शुक्रवार, 14 फरवरी से होने जा रहा है। सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा।

WPL 2025
WPL 2025
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

WPL 2025 : वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के तीसरे सत्र का आगाज आज यानी शुक्रवार, 14 फरवरी से होने जा रहा है। सीजन का पहला मैच पिछले चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जाएंट्स के बीच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा। डब्ल्यूपीएल इस बार चार शहरों में खेला जाएगा। वडोदरा के अलावा इस लिस्ट में बेंगलुरु, मुंबई और लखनऊ के स्टेडियम शामिल हैं। 


पिछले सीजन आरसीबी ने खिताब जीतकर अपने फैंस को खुशियों की सौगात दी थी। लिहाजा यह उम्मीद है कि इस सीजन भी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। आइए एक नजर आज के बेंगलुरु वर्सेस गुजरात मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर डालते हैं। गुजरात जाएंट्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर WPL 2025 का पहला मैच कब खेला जाएगा?


दरअसल, Gujarat Giants Women vs Royal Challengers Bengaluru Women डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच शुक्रवार (14 फरवरी) को शाम 7:30 बजे IST बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कैप्टन आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेगी। Gujarat Giants Women vs Royal Challengers Bengaluru Women डब्ल्यूपीएल 2025 का पहला मैच वडोदरा के BCA स्टेडियम में खेला जाएगा।


इसके साथ ही गुजरात जाएंट्स वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर WPL 2025 का पहला मैच भारतीय फैंस स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। GG vs RCB WPL 2025 के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इससे लोगों को घर बैठे ही इस मैच का लुप्त उठा सकते हैं। 

संबंधित खबरें