ब्रेकिंग
Bihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लानBihar News : SVU की रेड के बाद बिहार के इंजीनियर का पलटवार, बोले- 'कर्ज लेकर खरीदी संपत्तियां, एजेंसी के दावे गलत'Bihar News: दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का नया ठहराव, पाटलिपुत्र स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंगBihar News : WhatsApp चैट ने खोला सिपाही भर्ती का राज! पास कराने के नाम पर मोटी रकम का खेल; मुख्य सरगना अमित कुमार की तलाशBihar Police: महिला जवानों को मिलेंगे RAF-CRPF जैसे सुरक्षा उपकरण, पत्थरबाजी से एसिड अटैक तक बचावबिहार में दो नए औद्योगिक पार्क से बदलेगी औद्योगिक तस्वीर, 95 हजार से अधिक रोजगार का दावा; जानिए सम्राट सरकार का पूरा प्लान

टीम इंडिया के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद ट्रोलर्स और Gautam Gambhir के बीच आए सुरेश रैना, इन खिलाड़ियों को जमकर लताड़ा

Gautam Gambhir: टीम इंडिया द्वारा लगातार खराब प्रदर्शन के बाद हेड कोच पर उठे सवाल। बचाव में आया पुराना साथी। बताई किसकी है गलती और गंभीर क्यों है निर्दोष..

Gautam Gambhir
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Gautam Gambhir: बरसापारा स्टेडियम, गुवाहाटी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरा मुकाबले में भारतीय टीम एक प्रकार से हार की कगार पर पहुंच गई है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट गंवाकर 27 रन बना लिए हैं। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन बनाए थे, जिसके बाद भारत 201 पर ही सिमट गया। फिर मेहमान टीम ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 260 रन जोड़कर कुल बढ़त 548 रनों तक पहुंचाई और 549 का लक्ष्य टीम इंडिया को दिया। भारतीय सरजमीं पर 21 साल बाद किसी विदेशी टीम ने इतना बड़ा टारगेट रखा है। साई सुदर्शन (2*) और कुलदीप यादव (4*) क्रीज पर बने हुए हैं और 522 रनों की दूरी तय करना पहाड़ जैसा लग रहा है।


इस लचर प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर अब सवाल उठने लगे हैं। कोलकाता टेस्ट में स्पिनर फ्रेंडली पिच पर हार के बाद गुवाहाटी में पेस-बाउंस वाली पिच पर भी बल्लेबाज फेल हो गए। इस मैच में मार्को जानसेन ने 5 विकेट लेकर भारत के बल्लेबाजों को धूल चटाने का काम किया। ऐसे में अब इस मुश्किल समय ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने गंभीर का पुरजोर समर्थन किया है। रैना ने कहा है कि गौतम भैया ने बहुत मेहनत की है, इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। खिलाड़ियों को खुद भी मेहनत करनी होगी और अच्छा खेलना होगा। उनके अंडर हम व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में शानदार कर रहे हैं, इस साल चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप भी जीते हैं। कोच तो सिर्फ गाइड ही कर सकता है, स्कोर बनाना खिलाड़ियों का काम है।


इस दौरान रैना ने बल्लेबाजों की कमजोरियों पर सीधा निशाना साधा है। उन्होंने कहा हमें बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत है, क्योंकि हम लगातार हार रहे हैं। खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना जरूरी है। जब हारने लगते हैं तो सारी कमियां सामने आ जाती हैं। लेकिन मुझे पूरी उम्मीद है कि टीम वापसी करेगी। रैना ने गंभीर के साथ 2011 वर्ल्ड कप जीतने का जिक्र करते हुए कहा कि कोच को सफलता मिलने पर तारीफ और हार पर सजा नहीं दी जानी चाहिए।


बताते चलें कि इस सीरीज में हार WTC 2025-27 पॉइंट्स टेबल पर भारत को चौथे स्थान से नीचे धकेल सकती है। साउथ अफ्रीका अभी दूसरे स्थान पर काबिज है। गंभीर की रेड-बॉल कोचिंग पर सवाल जमकर उठाए जा रहे। न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से हार के बाद अब SA से भी व्हाइटवॉश का खतरा बना हुआ है। पांचवें दिन अगर भारत ने लक्ष्य चेज किया तो चमत्कार ही होगा, वरना गंभीर पर दबाव और भी बढ़ेगा।