ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

राहुल द्रविड़ की कार को ऑटो ने मारी टक्कर, बीच सड़क भड़के द्रविड़

Rahul Dravid Car Accident: राहुल द्रविड़ की कार और एक लोडिंग ऑटो की टक्कर हो गई। जिसके बाद राहुल द्रविड़ ऑटो ड्राइवर पर गुस्सा करते दिखे।

Rahul Dravid Car Accident
बीच सड़क भड़के द्रविड़
© social media
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Rahul Dravid Car Accident: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ की कार और एक लोडिंग ऑटो की टक्कर हो गई।  हालांकि, यह एक मामूली टक्कर थी और इसमें किसी को भी चोट नहीं आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


घटना बेंगलुरु के कनिंघम रोड की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि राहुल की कार से ऑटो की टक्कर होने के बाद राहुल द्रविड़ और ऑटो चालक के बीच जमकर बहस हुई, जिसके चलते भारत के पूर्व हेड कोच सुर्खियों में आ गए हैं। यह घटना मंगलवार (4 फरवरी) की बताई जा रही है। राहुल द्रविड़ अपनी कार से इंडियन एक्सप्रेस सर्किल से हाई ग्राउंड की ओर जा रहे थे। तभी लोडिंग ऑटो ने पीछे से द्रविड़ की कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद राहुल द्रविड़ कार से नीचे उतरे और उसका निरीक्षण किया। 


घटना के बाद राहुल द्रविड़ और मालवाहक ऑटो चालक के बीच कहासुनी भी हुई। द्रविड़ ने उस ड्राइवर से कहा कि टक्कर के बाद उनकी कार में डेंट हो गया है। इसे पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता