ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Don Bradman: इतने ₹करोड़ में बिकी क्रिकेट के महानतम बल्लेबाज की बैगी ग्रीन कैप, 1948 की ब्लॉकबस्टर सीरीज से जुड़ा है इसका किस्सा

Don Bradman: सर डॉन ब्रैडमैन की आखिरी बैगी ग्रीन कैप 2.52 करोड़ रुपये में बिकी है। 1948 एशेज सीरीज की यह कैप नेशनल म्यूजियम ऑफ ऑस्ट्रेलिया में रखी जाएगी..

Don Bradman
सर डॉन ब्रैडमैन
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Don Bradman: क्रिकेट के इतिहास में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो समय के साथ-साथ सिर्फ खेल का हिस्सा नहीं बल्कि एक दौर की यादें और प्रेरणा का प्रतीक बन जाती हैं। ऐसी ही एक अनमोल धरोहर है सर डोनाल्ड ब्रैडमैन की बैगी ग्रीन कैप जो हाल ही में सिडनी में आयोजित नीलामी में 4,38,500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (लगभग 2.52 करोड़ रुपये) की भारी कीमत पर बिकी है। यह कैप न तो सोने-हीरे जड़ी हुई है न ही कोई दुर्लभ डिजाइन इसमें मौजूद है, लेकिन इसका ऐतिहासिक महत्व काफी ज्यादा है।


ब्रैडमैन को कभी क्रिकेट का 'गॉड' कहा जाता था, उन्होंने इसे 1948 की इनविंसिबल्स एशेज सीरीज के दौरान पहना था। यह कैप अब कैनबरा के नेशनल म्यूजियम ऑफ ऑस्ट्रेलिया में रखी जाएगी, जहां आने वाली पीढ़ियां इसे देखकर क्रिकेट की महानता को महसूस करेंगी। म्यूजियम ने इसे 2,86,700 डॉलर में खरीदा है, जिसमें से आधी राशि ऑस्ट्रेलियाई संघीय सरकार ने दी है। इस म्यूजियम के अधिकारियों ने इसे "ऑस्ट्रेलियाई इतिहास का शानदार हिस्सा" बताया है।


यह बैगी ग्रीन ब्रैडमैन की आखिरी सीरीज का गवाह रही है, जब ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को टेस्ट सीरीज में 3-0 से तगड़ी शिकस्त दी थी। ब्रैडमैन ने इस दौरे पर कप्तानी संभाली थी और अपराजित रहे, लेकिन उनका आखिरी टेस्ट मैच द ओवल में 0 पर आउट होकर समाप्त हुआ था, जिससे उनका औसत 100 के बजाय 99.94 पर ही रुका रह गया। यह कैप ब्रैडमैन के 1928 से 1948 तक के शानदार करियर का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने 52 टेस्ट में 6,996 रन बनाए और 29 शतक ठोके थे। 1936-37 की एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ 810 रन उनके नाम पर हैं, यह किसी कप्तान का सीरीज में सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यह सीरीज ऑस्ट्रेलिया के लिए प्रेरणा स्रोत बनी थी और ब्रैडमैन राष्ट्रीय नायक बन गए थे। यह कैप सूरज की किरणों से फीका पड़ गया था, इसमें कीड़े भी लगे और किनारे भी खराब थे। इसके बावजूद इसकी बोली 10 मिनट तक चली, जो शुरू 1,60,000 डॉलर से हुई थी।


बैगी ग्रीन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की पहचान है और ब्रैडमैन की 11 ज्ञात कैप्स में से एक ऑस्ट्रेलियन स्पोर्ट्स म्यूजियम में है, बाकी नौ निजी संग्रह में। इस कैप का महत्व इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि यह 1948 की इनविंसिबल्स सीरीज से जुड़ी है, जहां ऑस्ट्रेलिया को 34 मैचों में कोई हार नहीं मिली। नेशनल म्यूजियम की निदेशक कैथरीन मैकमोहन ने कहा, "यह कैप द्वितीय विश्व युद्ध के बाद टूटे दिलों को जोड़ने वाले खेल नायकों का प्रतीक है। अब सभी ऑस्ट्रेलियाई इसे देख सकेंगे।" ब्रैडमैन की विरासत आज भी क्रिकेट को प्रेरित करती है और यह कैप उसके अमूल्य हिस्से को लंबे समय तक संरक्षित करेगी।