ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Champions Trophy Final 2025 : "चैंपियंस ट्रॉफी तो झांकी है, 2027 विश्वकप अभी बाकी है", जीत के बाद रोहित-विराट ने अपने सन्यास पर ली चुटकी

Champions Trophy Final 2025 : 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्जा कर भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है, जीत के बाद रोहित-विराट ने अपने सन्यास पर चुटकी ली है.

Champions Trophy Final 2025
रोहित-विराट अपने सन्यास पर बोले
© GOOGLE
Viveka Nand
2 मिनट

Champions Trophy Final 2025 : रविवार को न्यूजीलैंड टीम को 4 विकेट से पटखनी देते हुए टीम इंडिया ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया और चैंपियंस बन गए, इस शानदार जीत का जश्न पूरे देश में मनाया गया और सभी देशवासी हर्षोल्लास में डूब गए.


जीत के ठीक बाद कुछ ऐसा हुआ जिसने विराट-रोहित के फैंस की चिंता को कम करने का काम किया, विशेषकर वो फैंस जो इनके सन्यास को लेकर कुछ ज्यादा ही चिंतित थे, अब यह तय हो गया है 2027 के एकदिवसीय विश्वकप तक ये दोनों दिग्गज कहीं नही जा रहे.


जीत का जश्न मनाते हुए जब रोहित और विराट एक साथ थे, उस दौरान रोहित ने सन्यास की ख़बरों पर चुटकी लेते हुए काफी कुछ साफ़ कर दिया, कोहली से हिटमैन कहते हैं " भाई, ये लोग अपने रिटायरमेंट का बोल रहे थे", इसके बाद दोनों बच्चों की तरह हँसने लग जाते हैं.


इससे यह साफ़ हो जाता है कि अभी इन दोनों का मूड कहीं भी जाने का नहीं है, टी20 विश्वकप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अब दोनों की नजरें एकदिवसीय विश्वकप पर है, जो कि 2027 में खेली जाएगी. इस ट्रॉफी को उठाने के बाद ही अब सन्यास के बारे में सोचा जाएगा.


बताते चलें कि कुछ दिनों से लगातार रोहित और विराट के सन्यास पर बातें हो रहीं थी. जो पूरी तरह से निराधार थी. बात करें फाइनल मैच की तो न्यूजीलैंड टीम द्वारा दिए गए 252 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 4 विकेट शेष रहते हुए हासिल कर लिया. रोहित शर्मा को 76 रनों की ताबड़तोड़ पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच का खिताब प्रदान किया गया.