ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

T20I में यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने Arshdeep singh, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Arshdeep singh: एशिया कप 2025 में ओमान के खिलाफ भारत की 21 रनों से जीत में अर्शदीप सिंह ने इतिहास रचा। अब एक कोई नहीं कर पाया था यह कारनामा..

Arshdeep singh
अर्शदीप सिंह
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Arshdeep singh: अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में टी20 एशिया कप का ग्रुप ए मुकाबला भारत और ओमान के बीच खेला गया, जहां भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट पर 188 रन बनाए। इस दौरान संजू सैमसन ने 45 गेंदों पर 56 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे। अभिषेक शर्मा ने 15 गेंदों पर 38 रन ठोके और तिलक वर्मा ने 18 गेंदों पर 29 रनों का योगदान दिया। अक्षर पटेल ने भी 13 गेंदों पर 26 रनों की तेज पारी खेली। हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे, लेकिन टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया।


लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान ने भी टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी। आमिर कलीम ने 64 रनों की उम्दा पारी खेली, जबकि हम्माद मिर्जा ने 33 गेंदों पर 51 रनों का संघर्षपूर्ण योगदान दिया। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की, लेकिन भारत के गेंदबाजों ने अंत में कमाल दिखाया। ओमान 20 ओवरों में 4 विकेट पर 167 रन ही बना सकी और 21 रनों से हार गई। कुलदीप यादव ने 3 ओवरों में 23 रन देकर एक विकेट लिया तो हर्षित राणा ने भी एक सफलता हासिल की। जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती को आराम दिया गया था, फिर भी भारतीय गेंदबाजी ने मैच संभाल लिया।


इस मैच का सबसे बड़ा रोमांच तो आखिरी ओवर में था, जब लेफ्ट-आर्म पेसर अर्शदीप सिंह ने विनायक शुक्ला को आउट कर T20I क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए। शुक्ला ने पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन सब्स्टीट्यूट फील्डर रिंकू सिंह ने डीप मिडविकेट पर आसान कैच लपक लिया। यह विकेट अर्शदीप का 64वें T20I मैच में आया, जहां उनका औसत 18.49 और इकोनॉमी 8.31 रहा। 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने वाले अर्शदीप अब टी20I में 100 विकेट तक पहुँचने वाले सबसे तेज भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन अमेरिका के खिलाफ 9 रन देकर 4 विकेट है।