जुर्मजामताड़ा बने सहरसा में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 साइबर अपराधी गिरफ्तार
झारखंड के जामताड़ा जिले की तरह बिहार का सहरसा जिला भी साइबर अपराधियों का गढ़ बन चुका है। इस बार यूपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। सहरसा-सुपौल सहित अन्य इलाकों से कुल 30 साइबर ठगों को दबोचा गया है।











