ब्रेकिंग
‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालजिला पार्षद पति की हत्या मामले एक्शन: लापरवाही बरतने वाले SHO और दारोगा पर गिरी गाज, SP ने किया सस्पेंडजिला पार्षद पति की हत्या के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने SP की गाड़ी में की तोड़फोड़; आधा दर्जन पुलिस वैन को किया क्षतिग्रस्तBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहाली

Bihar News : बिहार में दर्दनाक हादसा, नदी में डूबने से बेटी और भतीजे की मौत; मातम का माहौल

Bihar News : बिहार के सहरसा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया

Bihar News
डूबने से मौत
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News : बिहार के सहरसा से एक दर्दनाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। तो आइए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है ?


जानकारी के मुताबिक,सहरसा जिले के काशनगर थाना इलाके में पोखर में डूबने से दो की मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया है। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक की पहचान काशनगर थाना क्षेत्र के असनही वार्ड 10 निवासी सचिन मुखिया के 9 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार और अनिल मुखिया के 7 वर्षीय पुत्री खुशबु कुमारी के रूप हुई है। यह घटना सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र कीबताई जा रही है। दो सगे भाइयों के परिवार में मौत से कोहराम मच गया है। 


बताया जा रहा है कि मृतक किशोर चार भाई बहन में सबसे बड़ा था और वह गांव के ही प्राथमिक स्कुल के दूसरा कक्षा छात्र था। जबकि सचिन दिल्ली मे मजदूरी करता है, हादसे के दिन वो बाहर था। मृतक किशोरी खुशबु चार भाई बहनो दूसरी स्थान पर थी। अनिल दिल्ली मे मजदूरी करता है। लेकिन घटना के दिन गांव मे था। 


खुशबू के पिता अनिल मुखिया ने बताया कि घर से 100 मीटर दुरी पर एक पोखर स्थित है। जंहा मेरी बेटी और भतीजे अभिषेक को शौचालय के लिए घर से निकली और इसी दौरान शौच करते समय वह पोखर के गहराई में पानी में चली गई। इसके बाद मेरी बेटी खुशबू डूबने लगी। जिसे बचाने के लिए भतीजा अभिषेक भी प्रयास किया। लेकिन दोनों डूब गए इसके बाद मेरी बड़ी बेटी सपना ने देखकर परिवार वालों को सूचना और शोर मचाना शुरू कर दिया। 


इधर, अभिषेक और  खुशबु पोखर में डूब कर लापता हो गई करीब 2 घंटे के बाद ढूंढकर उसे निकाला गया। लेकिन निकालने के उपरांत दोनों की मौत हो चुकी थी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इस बाबत काशनगर थानाध्यक्ष विक्की रविदास ने बताया कि एक किशोर और किशोरी की डूबने से पोखर में मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता