ब्रेकिंग
नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेट्रो निर्माण कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦क्या है दुर्गा सप्तशती और नवरात्र में क्यों करना चाहिए इसका पाठ? जानिए 13 अध्यायों का महत्व✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मेट्रो निर्माण कार्य का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦क्या है दुर्गा सप्तशती और नवरात्र में क्यों करना चाहिए इसका पाठ? जानिए 13 अध्यायों का महत्व

Road Accident in Bihar: दो बाइक की सीधी टक्कर में युवक की मौत, अस्पताल से लौटने के दौरान हादसा

Road Accident in Bihar: खबर सहरसा से है, जहां सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग के बलुआहा पुल के समीप तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने एक बाFक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार

Road Accident in Bihar
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Road Accident in Bihar:  खबर सहरसा से है, जहां सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग के बलुआहा पुल के समीप तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने एक बाFक सवार को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जख्मी युवक को डायल 112 की पुलिस ने सहरसा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां जख्मी की इलाज के क्रम में मौत हो गई।


मौत की खबर सुनते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक की पहचान महिषी थाना अंतर्गत ऐनी, वार्ड नंबर 6 निवासी राम प्रसाद चौपाल के 19 वर्षीय पुत्र सर्वजीत कुमार के रूप में हुई है। मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था। 


मृतक के पिता रामप्रसाद चौपाल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले गंगा शर्मा की बहु को रात प्रसव पीड़ा हुई। इसके बाद उसकी बहु सहरसा सदर अस्पताल चली गयी और पड़ोसी गंगा शर्मा को बाइक पर बिठाकर सर्वजीत सदर अस्पताल चला गया। इसके बाद उसको एक नवजात शिशु का जन्म भी हुआ, जो काफी गंभीर स्थिति के मद्देनजर डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया। 


पड़ोसी गंगा शर्मा नवजात बच्चे को लेकर एंबुलेंस से आगे निकल गए। उसके बाद सर्वजीत अपनी बाFक लेकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सहरसा-दरभंगा मुख्य मार्ग में बलुआहा पुल पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार सर्वजीत को ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और सदर अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता