ब्रेकिंग
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा

नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में भूस्खलन के बाद आई बाढ़ को देखते हुए केंद्र सरकार ने बिहार और उत्तर प्रदेश के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। जल शक्ति मंत्रालय ने गंडक नदी के निचले इलाकों में अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Bihar Flood Alert
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood Alert: नेपाल की बूढ़ी गंडकी नदी में भूस्खलन के बाद आई बाढ़ से 3 पुल बह गए। नेपाल में जिला प्रशासन ने लोगों को नदी से दूर और ऊंची जगहों पर जाने की अपील की गई है। नेपाल में आई बाढ़ को लेकर भारत सरकार ने बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया है।



केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने बिहार और यूपी सरकार को आगाह किया है और स्पेशल एडवाइजरी जारी कर बिहार एवं उत्तर प्रदेश राज्यों में गंडक नदी के तटीय निचले इलाकों के स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने और स्थिति की निरंतर निगरानी करने की सलाह दी है।



केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की तरफ से जारी स्पेशल एडवाइजरी में कहा गया कि नारायणी (गंडक नदी) के ऊपरी इलाकों में अचानक आई बाढ़ (फ्लैश फ्लड) के कारण, नेपाल में नारायणी (गंडक) की सहायक नदी 'बूढ़ी गंडक' के आरूघाट में जलस्तर तेज़ी से बढ़ा। 



नेपाल में नदी के ऊपरी हिस्से में बने हाइड्रोलॉजिकल ऑब्जर्वेशन (HO) केंद्रों पर जलस्तर पहले बढ़ा और फिर घटने लगा। बाढ़ का पानी गंडक नदी में आगे की ओर बढ़ेगा। भारतीय सीमा तक पहुँचते-पहुँचते बाढ़ की तीव्रता काफी कम होने की संभावना है और भारत पर इसका असर न के बराबर होगा। 



गंडक बैराज में पानी का बहाव (इनफ्लो) थोड़ा बढ़ने की संभावना है। भारत-नेपाल सीमा के पास और बिहार व उत्तर प्रदेश में गंडक नदी के निचले इलाकों में मौजूद स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने और स्थिति पर कड़ी नज़र रखने की सलाह दी गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता