ब्रेकिंग
शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 34 एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल✦कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे✦शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 34 एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल✦कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे

शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर

Bihar Crime News: बिहार के हाजीपुर में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था और पीछे से चोर घर का ताला काटकर अंदर घुस गए। जब परिवार वापस लौटा तो घर का नजारा देखकर हैरान रह...

शादी समारोह में शामिल होने गया था परिवार, इधर बंद घर का ताला काटकर 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना ले उड़े चोर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: हाजीपुर के औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत छोटी मड़ई धनौती में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषणों की चोरी कर ली. चोर घर का ताला काटकर अंदर घुसे और करीब 30 किलो चांदी तथा 40 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए. घटना के समय परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए दलसिंहसराय गया हुआ था. घर में चोरी की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग वापस लौटे तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए.


जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी देवचंद पोद्दार के पुत्र संतोष पोद्दार मंगलवार सुबह करीब 9 बजे घर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए दलसिंहसराय गए थे. इसी दौरान चोरों ने बंद घर को अपना निशाना बनाया. चोरों ने घर के दरवाजे का ताला काटा और अंदर घुसकर कमरों में रखे कीमती सामान की तलाश शुरू कर दी. इसके बाद घर में रखी करीब 30 किलो चांदी और 40 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए.


खाना खाने गई थीं घर में मौजूद महिला

संतोष पोद्दार के अनुसार, घर में उनकी सरहज मौजूद थीं. घटना के समय वह खाना खाने के लिए पड़ोस के दूसरे घर गई हुई थीं. जब वह खाना खाकर वापस लौटीं तो घर के सभी ताले टूटे हुए थे. घर का सामान बिखरा पड़ा था और कीमती आभूषण गायब थे. इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को दी.


सूचना मिलने पर संतोष पोद्दार भी शादी समारोह से वापस घर पहुंचे. घर में चोरी की जानकारी मिलते ही उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को इसकी सूचना दी.


CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घरवालों से पूरे मामले की जानकारी ली. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरी में शामिल लोगों की पहचान की जा सके.


घटना को लेकर संतोष पोद्दार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस से चोरी गए आभूषणों की बरामदगी और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.


इस संबंध में औद्योगिक क्षेत्र थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि घर में चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. घटनास्थल की जांच की गई है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.