ब्रेकिंग
कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे✦पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार, तलाशी में मिला 24 किलो गांजा, दो गिरफ्तार✦कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें✦सीतामढ़ी में विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते चौकीदार का बेटा गिरफ्तार, दारोगा जांच के घेरे में✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का फाइनल मुकाबला रूका, सामने आई बड़ी वजह; जानिए.. अब कब होगा?✦कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे✦पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार, तलाशी में मिला 24 किलो गांजा, दो गिरफ्तार✦कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें✦सीतामढ़ी में विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते चौकीदार का बेटा गिरफ्तार, दारोगा जांच के घेरे में✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का फाइनल मुकाबला रूका, सामने आई बड़ी वजह; जानिए.. अब कब होगा?

अनंत सिंह की बेटी की शादी में मचा हड़कंप, पंडाल में निकला सांप; युवक ने हाथ से पकड़ा और फिर... वीडियो वायरल

Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शाही शादी के दौरान नदवां गांव के विवाह पंडाल में अचानक सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई। एक युवक ने सांप को हाथ से पकड़कर पंडाल से दूर कर दिया।

Anant Singh Daughter Wedding
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी इन दिनों सुर्खियों में है। उनके पैतृक गांव नदवां में शादी समारोह को लेकर उत्सव जैसा माहौल है। देश और प्रदेश की कई बड़ी हस्तियां इस शाही शादी में शामिल होने पहुंच रही हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए भव्य इंतजाम किए गए हैं। कई वीवीआईपी मेहमान हेलीकॉप्टर से भी गांव पहुंच चुके हैं। इसी बीच शादी समारोह के पंडाल में अचानक सांप निकलने से अफरा-तफरी मच गई।



शादी समारोह के दौरान उस समय लोगों में हड़कंप मच गया, जब अचानक पंडाल में एक सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर वहां मौजूद मेहमानों और लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी बीच एक युवक ने सांप को अपने हाथ से पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि युवक ने कुछ देर तक सांप को नियंत्रित रखा और फिर उसे पंडाल से दूर फेंक दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।



शिवांगी सिंह की शादी में शामिल होने के लिए नदवां गांव में लोगों का भारी हुजूम उमड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई मेहमानों और समर्थकों को शादी स्थल तक पहुंचने के लिए करीब 10 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है।



बाढ़ रेलवे स्टेशन पर भी लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। दूर-दूर से समर्थक और शुभचिंतक अनंत सिंह की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह ने इस खास मौके पर बिहार ही नहीं, बल्कि देशभर के लोगों को आमंत्रित किया है। यही वजह है कि नदवां गांव में मेले जैसा माहौल बना हुआ है।



शिवांगी सिंह की शादी में राजनीतिक जगत की कई बड़ी हस्तियां भी शामिल हो रही हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और पूर्व सांसद साधु यादव ने समारोह में पहुंचकर वर-वधू को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान साधु यादव ने कहा कि यह केवल एक परिवार की बेटी का विवाह नहीं, बल्कि पूरे बिहार और समाज की बेटी का विवाह है। उन्होंने कहा कि इस शुभ अवसर का हिस्सा बनकर उन्हें बेहद खुशी और गर्व महसूस हो रहा है।



अनंत सिंह की बेटी की शादी को यादगार बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। मेहमानों के लिए भव्य भोजन व्यवस्था, घुड़दौड़ प्रतियोगिता और हेलीकॉप्टर से आने वाले वीवीआईपी मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। शादी में लगातार बढ़ रही भीड़ और बड़े-बड़े मेहमानों की मौजूदगी के बीच पंडाल में सांप निकलने की घटना ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता