ब्रेकिंग
कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे✦पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार, तलाशी में मिला 24 किलो गांजा, दो गिरफ्तार✦कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें✦सीतामढ़ी में विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते चौकीदार का बेटा गिरफ्तार, दारोगा जांच के घेरे में✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का फाइनल मुकाबला रूका, सामने आई बड़ी वजह; जानिए.. अब कब होगा?✦कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे✦पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार, तलाशी में मिला 24 किलो गांजा, दो गिरफ्तार✦कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें✦सीतामढ़ी में विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते चौकीदार का बेटा गिरफ्तार, दारोगा जांच के घेरे में✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का फाइनल मुकाबला रूका, सामने आई बड़ी वजह; जानिए.. अब कब होगा?

कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें

Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों बिहार में चर्चा का विषय बनी हुई है। शादी से पहले ही नदवां गांव में लोगों का ऐसा हुजूम उमड़ा कि हर तरफ भीड़ नजर आई। आयोजन में खाने-पीने को लेकर भी बड़े-बड़े..

कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें
Ramakant kumar
5 मिनट

Anant Singh Daughter Wedding: बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी इन दिनों खूब चर्चा में है. मोकामा के नदवां स्थित उनके पैतृक गांव में शादी को लेकर ऐसा माहौल बना है कि बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. शादी से पहले आयोजित घुड़दौड़ देखने के लिए भी भारी भीड़ जुटी. वहीं, शादी के भोज में भी लाखों लोगों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है. भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मेहमानों के लिए करीब 25 बीघे में पंडाल तैयार किया गया है.

कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें

शादी की तैयारियों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर हो रही है. अनंत सिंह ने दावा किया है कि शादी में चार लाख से अधिक लोगों के भोजन का इंतजाम किया गया है. इसके लिए 300 से ज्यादा चूल्हे लगाए गए हैं और करीब 500 हलवाई व कारीगर खाना बनाने में जुटे हैं. भोजन परोसने के लिए 30 स्टॉल भी तैयार किए गए हैं. शादी में पहुंच रही भीड़ और भोज की व्यवस्था को लेकर इलाके में लगातार चर्चा हो रही है.

कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें

घुड़दौड़ देखने के लिए जुटे एक लाख से ज्यादा लोग

शिवांगी की शादी से पहले नदवां गांव में घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था. इस प्रतियोगिता को देखने के लिए आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. दावा किया जा रहा है कि घुड़दौड़ देखने के लिए एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटी थी. भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों को जहां जगह मिली, वहीं से प्रतियोगिता देखने लगे. कई लोग तो बिजली के टावर पर चढ़कर घुड़दौड़ का नजारा देखते नजर आए.

कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें

इस दौरान अनंत सिंह भी मंच पर मौजूद रहे और घुड़दौड़ का आनंद लेते दिखे. प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए भी खास इनाम रखे गए थे. पहले स्थान पर आने वाले को थार गाड़ी, दूसरे स्थान पर रहने वाले को बाइक और तीसरे स्थान पर आने वाले को स्कूटी देने की घोषणा की गई थी. इनाम में गाड़ियां मिलने की खबर से प्रतियोगिता को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला.


शादी में चार लाख लोगों के खाने का इंतजाम

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी बुधवार को ऋषिकेश कुमार के साथ हो रही है. शादी में आने वाले मेहमानों के लिए बड़े स्तर पर व्यवस्था की गई है. करीब 25 बीघे में पंडाल बनाया गया है. वीआईपी मेहमानों के लिए अलग इंतजाम है, जबकि आम लोगों के भोजन के लिए भी बड़े पैमाने पर तैयारी की गई है.

कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें

अनंत सिंह के दावे के मुताबिक, शादी में चार लाख से अधिक लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है. इसके लिए 300 से ज्यादा चूल्हे लगाए गए हैं और करीब 500 हलवाई व कारीगर खाना बनाने में जुटे हैं. मेहमानों को भोजन कराने के लिए 30 स्टॉल बनाए गए हैं, ताकि इतनी बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोगों के लिए व्यवस्था की जा सके.

कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें

30 लाख से ज्यादा गुलाब जामुन बनाने की तैयारी

शादी के भोज में मिठाइयों की भी लंबी तैयारी है. मेहमानों के लिए रसगुल्ला, गुलाब जामुन और लालमोहन समेत कई तरह की मिठाइयां बनाई जा रही हैं. दावा किया जा रहा है कि भोज के लिए 30 लाख से अधिक गुलाब जामुन तैयार किए जा रहे हैं. इसके लिए बिहार के अलावा दूसरे राज्यों से भी हलवाई और कारीगर बुलाए गए हैं.

कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें

खास बात यह है कि शादी में वीआईपी और आम मेहमानों के लिए खाने की वैरायटी एक जैसी रखी गई है. बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने को देखते हुए खाना बनाने से लेकर उसे परोसने तक की अलग-अलग व्यवस्था की गई है. नदवां में शादी की तैयारियों, घुड़दौड़ और विशाल भोज को लेकर लगातार लोगों की भीड़ जुट रही है.