ब्रेकिंग
कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे✦पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार, तलाशी में मिला 24 किलो गांजा, दो गिरफ्तार✦कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें✦सीतामढ़ी में विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते चौकीदार का बेटा गिरफ्तार, दारोगा जांच के घेरे में✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का फाइनल मुकाबला रूका, सामने आई बड़ी वजह; जानिए.. अब कब होगा?✦कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे✦पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार, तलाशी में मिला 24 किलो गांजा, दो गिरफ्तार✦कुंभ से भी ज्यादा अनंत सिंह की बेटी की शादी में भीड़, खाने के लिए टूट पड़े लोग, देखें तस्वीरें✦सीतामढ़ी में विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते चौकीदार का बेटा गिरफ्तार, दारोगा जांच के घेरे में✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में घुड़दौड़ का फाइनल मुकाबला रूका, सामने आई बड़ी वजह; जानिए.. अब कब होगा?

कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे

कटिहार के बाल सुधार गृह से एक बार फिर 15 वर्षीय किशोर फरार हो गया। दो साल में अब तक 23 बच्चे भागे हैं। लगातार घटनाओं से बालगृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

बिहार न्यूज
दो साल में 23 बच्चे बालगृह से फरार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KATIHAR: बिहार के कटिहार स्थित बाल सुधार गृह (बृहद आश्रय गृह) से बच्चों के फरार होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को एक बार फिर 15 वर्षीय किशोर के फरार होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद बालगृह प्रबंधन में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बावजूद किशोर का कोई सुराग नहीं मिलने पर मंगलवार को सहायक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।


जानकारी के अनुसार, किशोर को 20 नवंबर को किशनगंज से कटिहार बालगृह लाया गया था। सोमवार, 23 नवंबर को दोपहर करीब 3:56 बजे बच्चों को बाल कटवाने के लिए ले जाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान किशोर कर्मचारियों को चकमा देकर बालगृह से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं है। ऐसे में उसके सुरक्षित होने को लेकर चिंता बढ़ गई है।


इस मामले में एसडीपीओ विशाल आनंद ने बताया कि नाबालिग के फरार होने की लिखित शिकायत मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उसकी बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


दो साल में 23 बच्चे बालगृह से फरार


कटिहार बालगृह से बच्चों के फरार होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, वर्ष 2025 में 15 बच्चे और वर्ष 2026 में अब तक आठ बच्चे अलग-अलग घटनाओं में बालगृह से फरार हो चुके हैं। हालांकि, इनमें से कई बच्चों को बाद में बरामद कर लिया गया।


लगातार हो रही इन घटनाओं ने बालगृह की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। साथ ही, कर्मचारियों की जवाबदेही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में क्या बदलाव करता है।