ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 34 एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल✦कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे✦पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार, तलाशी में मिला 24 किलो गांजा, दो गिरफ्तार✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में उमड़ा जनसैलाब, नदवां जाने वाले सभी रास्तों पर भीषण जाम, गिरते-पड़ते खेतों से पहुंच रहे लोग✦बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, 34 एजेंडों पर सरकार की लगी मुहर; मंत्रिमंडल की पूरी कार्यप्रणाली हुई डिजिटल✦कटिहार के बालगृह से फिर फरार हुआ 15 साल का किशोर, दो साल में 23 बच्चे भागे✦पुलिस को देखकर भागने लगे बाइक सवार, तलाशी में मिला 24 किलो गांजा, दो गिरफ्तार

बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Bihar Road Accident: बिहार के नालंदा में बुधवार को भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दो बाइकों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों..

बिहार में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के नालंदा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. सरमेरा थाना क्षेत्र के छोटी मिसिया गांव के पास बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया.


मृतकों की पहचान इसुआ बेलदरिया गांव निवासी वीरेंद्र चौहान के 25 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार और रंजीत चौहान के 18 वर्षीय पुत्र शंकर कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घायलों में इसुआ निवासी संजय चौहान के 18 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के अलावा पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव निवासी अविनाश कुमार और नरेश कुमार शामिल हैं.


मिली जानकारी के अनुसार, अविनाश कुमार और नरेश कुमार बाइक से सरमेरा के रास्ते अपने गांव गोसाईं जा रहे थे. इसी दौरान दूसरी बाइक पर सवार जितेंद्र कुमार और उनके साथी सरमेरा बाजार की ओर आ रहे थे. छोटी मिसिया गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई.


टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार सभी युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर जुट गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.


इस सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों की पहचान होने के बाद उनके परिजनों को घटना की जानकारी दी गई. मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.


हादसे के बाद इसुआ बेलदरिया समेत आसपास के गांवों में शोक का माहौल है. वहीं, घायलों का इलाज जारी है.