ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपीलUCC को लेकर NDA में मचे घमासान पर RJD की पैनी नजर, नीतीश कुमार को दे दिया बड़ा ऑफरनशेड़ी बेटे की हैवानियत, पैसे देने से पिता ने किया इनकार तो कुदाल से हमला कर उतारा मौत के घाटUCC पर बिहार NDA में घमासान के बीच नीतीश के आवास पर JDU नेताओं का जुटान, 18 सितंबर की बैठक पर टिकी निगाहेंबंदरों के झुंड से बचने के लिए नदी में कूदा 11 साल का बच्चा, डूबने से मौत; परिवार में कोहरामबिहार में बाढ़ के बीच तेज हुई सियासत: तेजस्वी यादव के बाद राहुल गांधी ने भी जताई चिंता, कार्यकर्ताओं से की यह अपील

Bihar News : जमीनी विवाद ने लिया खौफनाक रूप, एक बुजुर्ग की मौत, कई घायल

Bihar News : इस जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं

Bihar News
जमीनी विवाद सहरसा
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News : सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जिले के सलखुआ थाना इलाके मे जमीन विवाद में एक पक्ष से चार लोग जख़्मी हो गए। जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की इलाज के दौरान सदर अस्पताल मौत हो गयी। इन जख्मियों में में दो महिलाए भी शामिल हैं। पुलिस मामले की जाँच व कार्रवाई में जुटी है। मृतक की पहचान सलखुआ थाना अंतर्गत गौरदह पंचायत के कबिया गांव निवासी 60 वर्षीय राजेंद्र सदा के रूप में हुई है।


बताते चलें कि जख़्मी लोगों में 30 वर्षीय दीपक सदा, 20 वर्षीय गुड़िया देवी और 25 वर्षीय रिका देवी शामिल है। जख़्मी दीपक सदा ने बताया कि गांव के ही दीपक यादव, जय नारायण यादव से 5 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जो मामला कोर्ट मे लंबित है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को इस केस के सिलसिले में वह सहरसा आए थे और वापस लौटकर शाम में घर पहुंचे।


जहां गुरुवार की शाम जब वे लोग नाश्ता कर रहे थे, तो इसी दौरान दीपक यादव, जय नारायण यादव समेत अन्य लोगों द्वारा मेरे परिवार पर जानलेवा हमला किया गया। उन्होंने आगे कहा कि चापाकल के हैंडपंप से मेरे पिता और मुझे, मेरी पत्नी और मेरे भाई की पत्नी के साथ मारपीट किया गया। जिसके बाद हम सभी लोग खून से लथपथ होकर अस्पताल पहुचे।


जहां प्राथमिक उपचार के बाद हम सभी को सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को ईलाज के दौरान मेरे पिता की मौत हो गई। सलखुआ थाना के थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने कहा है कि घटना की जानकारी मिली है, मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता