ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

दरभंगा में लूट की साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 5 गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

दरभंगा के सिंहवाड़ा में पुलिस ने लूट की साजिश नाकाम करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से देशी कट्टा, पिस्टल, दो कारतूस, चार मोबाइल और दो बाइक बरामद हुई हैं। दो आरोपी फरार हैं।

बिहार न्यूज
पिस्टल और बाइक बरामद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार के दरभंगा जिले में पुलिस ने लूट की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देशी कट्टा, मैगजीन सहित पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की हैं। वहीं, पुलिस को देखकर दो आरोपी मौके से फरार हो गए।


लूट की योजना बना रहे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, कुछ युवक इलाके में लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मौके से दो अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस अब उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।


मोबाइल में मिले हथियार के साथ फोटो और वीडियो

जांच के दौरान पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन से हथियार के साथ एक युवक की तस्वीर और वीडियो भी मिले हैं। पूछताछ में पुलिस को हथियारों की सप्लाई से जुड़े अहम सुराग मिले हैं। पुलिस इन सुरागों के आधार पर हथियारों के नेटवर्क की जांच कर रही है।


पहले भी आर्म्स एक्ट में जा चुका है जेल

गिरफ्तार आरोपियों में एक युवक का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पहले आर्म्स एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क और लूट की योजना में शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।


पूरे मामले का खुलासा एसडीपीओ एसके सुमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। फिलहाल पुलिस फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।