ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्टBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलबिहार में फिर बदलेगा मौसम! 13-14 सितंबर को बारिश के आसार, इन जिलों में गरजेंगे बादल; IMD अलर्ट

Police Encounter : पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर, गश्ती के दौरान पकड़े गए अपराधी ने की फायरिंग; एक घायल

Police Encounter : सहरसा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक चौकीदार घायल हो गया। घटना बसनही थाना क्षेत्र की है।इस घटना में एक चौकीदार घायल हो गए। आइए जानते हैं पूरी खबर

Police Encounter
Police Encounter
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Police Encounter : बिहार की पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रही है। डीजीपी के निर्देश के बाद अब अपराधियो के साथ किसी भी तरह की बार्गेनिंग का खेल नहीं चल रहा है बल्कि यहां भी अब यूपी के तर्ज पर एनकाउंटर किए जा रहे हैं। अब कुछ ऐसा ही मिलता-जुलता मामला सहरसा से सामने आया है। यहां पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है और इस घटना में एक चौकीदार घायल हो गया है। 


जानकारी के मुताबिक, सहरसा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में एक चौकीदार घायल हो गया। यह घटना बसनही थाना क्षेत्र की है। थानाध्यक्ष बलवंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम इमजमाल संथाल टोला के पास गश्ती कर रही थी।गश्ती के दौरान पुलिस ने एक अपराधी को पकड़ा। इसी दौरान अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। दो राउंड की गोलीबारी में एक गोली चौकीदार राजेंद्र पासवान के बांह में लगी। 


वहीं,अपराधी मौका देखकर फरार हो गया। इसके बाद घायल चौकीदार को तत्काल सहरसा सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि गोली अभी भी उनके हाथ में फंसी हुई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता