Breakingबिहारपटना के बाद अब बेगूसराय में कांग्रेस-बीजेपी के बीच झड़प, प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर गुस्से में दिखे भाजपा कार्यकर्ता
कांग्रेस की ओर से पीएम मोदी और उनकी मां पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध अब बिहार में हो रहा है। पटना के बाद बेगूसराय में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गयी। मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने स्थिति को नियंत्रित किया।











