ब्रेकिंग
समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?✦समस्तीपुर में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी मामला: ADG कमल किशोर ने की कार्रवाई की समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश✦रिटायरमेंट से करीब तीन महीने पहले DGP पद से हटाए गए विनय कुमार, बने बिहार के मुख्य सूचना आयुक्त✦Patna Cricket News: PDCA की COM बैठक में बड़े फैसले, घरेलू क्रिकेट लीग का भी बजा बिगुल,10-11 अक्टूबर से लीग फॉर्म...✦बिहार के अगले मुख्य सूचना आयुक्त होंगे DGP विनय कुमार, चयन समिति की बैठक में बनी सहमति✦बिहार में बड़ा सियासी खेल: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR कराने थाना पहुंची मीसा भारती, पुलिस ने केस लिया या नहीं?

Bihar Crime News: बिहार में चार दिन से लापता युवती का बोरे में मिला शव, हत्या कर फेंकने की आशंका; पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा की करती थी तैयारी

Bihar Crime News: पटना में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही युवती का शव बेगूसराय में बोरे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। भारती कुमारी पिछले चार दिन से लापता थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Bihar Crime News
युवती की हत्या से सनसनी
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवती की लाश बोरे में बंद हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान खोरमपुर निवासी प्रमोद सिंह की 23 वर्षीय पुत्री भारती कुमारी के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार, भारती बीएड करने के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी और पटना में रहकर पढ़ाई करती थी। वह दुर्गा पूजा की छुट्टियों में घर आई थी और चार दिन पहले शनिवार को पटना जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ था।


आज सुबह ग्रामीणों ने घर से लगभग 200 मीटर दूर बांध के पास एक बोरा देखा, जिसमें से लड़की का हाथ बाहर निकला हुआ था। बोरे के पास कपड़ा भी पड़ा था। जब बोरा खोला गया तो उसमें से भारती का शव मिला। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।


परिजनों ने बताया कि भारती का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। पिता प्रमोद सिंह गांव में किराने की दुकान चलाते हैं। सूचना मिलने पर सदर डीएसपी आनंद कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की। 


उन्होंने बताया कि घटना के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। परिजनों के आवेदन और अनुसंधान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता