ब्रेकिंग
पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया

Bihar Road Accident: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़े ट्रक में तेज रफ्तार पिकअप वैन ने मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Bihar Road Accident: बिहार के बेगूसराय में एनएच-31 पर खड़े ट्रक में तेज रफ्तार पिकअप वैन के टकराने से दर्दनाक हादसा हो गया। टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक बोरिंग मिस्त्री थे और बनारस से लौट रहे थे।

Bihar Road Accident
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार के बेगूसराय में एनएच-31 फोरलेन पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शिवचंद्रपुर ढाला के पास हुआ, जहां एक लोडेड पिकअप ने सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। 


टक्कर इतनी भयावह थी कि पिकअप का आधा हिस्सा ट्रक के अंदर घुस गया। हादसे में पिकअप ड्राइवर समेत तीनों की मौत मौके पर ही हो गई। मृतकों की पहचान भागलपुर जिले के बीरबन्ना गांव निवासी मो. तनवीर (18), मो. कमाल (45) और मो. नवाब (20) के रूप में की गई है।


जानकारी के अनुसार, तीनों मृतक बोरिंग गाड़ने का काम करते थे। एक सप्ताह पहले वे काम के सिलसिले में बनारस गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 


सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल थाना अध्यक्ष सिंटू कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पिकअप के केबिन में फंसे शवों को बाहर निकाला और वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों को सूचित कर दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता