ब्रेकिंग
पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦ पति ने छोड़ा, फिर भी नहीं टूटी सुहाग की आस, करवाचौथ पर व्रत रखेंगी इस घर की 212 महिलाएं✦समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया

समस्तीपुर में विवाहिता की मांग में जबरन भरा सिंदूर, पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज

बिहार के समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की मांग में कथित तौर पर जबरन सिंदूर भरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पीड़िता और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार के समस्तीपुर से एक विवाहिता के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। खानपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर महिला की इच्छा के विरुद्ध उसकी मांग में जबरन सिंदूर भरने का आरोप लगा है।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला खुद को बचाने के लिए खेत की ओर भागती दिखाई दे रही है।


वहीं, मौके पर मौजूद कई लोग घटना का वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। पीड़िता और उसके परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।


घटना समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र का है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह दिखाई दे रहा है कि कैसे एक युवक विवाहिता की मांग में सिंदूर भरने की कोशिश करता है और महिला इसका विरोध करती है। खुद को बचाने के लिए महिला खेत की ओर भागती है।


आरोप है कि युवक लोगों के बीच से निकलकर महिला के पास पहुंच जाता है और उसकी इच्छा के विरुद्ध मांग में सिंदूर भर देता है। इस दौरान मौके पर कई महिला और पुरुष मौजूद दिखाई देते हैं। कुछ लोग युवक को रोकने की कोशिश करते नजर आते हैं, जबकि कई लोग अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाते रहते हैं। घटना के बाद महिला वहां से निकलती दिखाई देती है। जिसके बाद एक युवक बाइक पर दोनों को लेकर चला जाता है।


कुंदन कुमार पर जबरन सिंदूर भरने का आरोप

बताया जाता है कि पीड़िता खानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। इस मामले में पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड संख्या-2 निवासी दिनेश महतो के पुत्र कुंदन कुमार पर विवाहिता की मांग में जबरन सिंदूर भरने का आरोप लगाया गया है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।


पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज

घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों ने खानपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स