ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षणसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षण

Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दबंगों ने पीट-पीटकर की युवक की हत्या

Bihar Crime News: बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने अभिमन्यु कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के मक्खाचक वार्ड-19 में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


मृतक युवक की पहचान अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि गांव के ही कुछ दबंगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दबंगों ने लाठी-डंडों से लैस होकर अभिमन्यु के घर पर हमला कर दिया और परिवार पर बर्बरतापूर्वक पिटाई की। 


इस हमले में अभिमन्यु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया और लोगों ने बवाल मचा दिया। सूचना मिलते ही बखरी थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में लिया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।


घटना के संबंध में डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए हैं। फिलहाल चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता