ब्रेकिंग
बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦BSEB के तीन कर्मचारियों पर गिरी गाज, फर्जी डिग्री के सहारे 30 साल से कर रहे थे नौकरी✦Bihar News: CSP संचालक से 3 लाख की लूट का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

Bihar Crime News: बिहार में चुनावी तैयारियों के बीच अपराधियों का तांडव, दिवाली की रात गोली मारकर ले ली युवक की जान

Bihar Crime News: बिहार में चुनावी माहौल के बीच अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। बेगूसराय के मटिहानी थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव में दिवाली की रात झाड़ू लगाने के विवाद में युवक बसंत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अपराधियों का तांडव जारी है। बेगूसराय में दीपावली की रात जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव की है।


मृतक की पहचान मीनापुर निवासी बसंत कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दीपावली की रात बसंत कुमार अपने परिवार के साथ त्योहार मना रहे थे, तभी गांव के ही एक व्यक्ति से झाड़ू लगाने को लेकर विवाद हो गया। मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ बसंत के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।


गोली लगने से बसंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। दीपावली की खुशियाँ मातम में बदल गईं। परिजनों ने बताया कि आरोपी पहले से ही गांव में लोगों को डराने-धमकाने और मारपीट करने की घटनाओं में शामिल रहा है। 


उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी का मनोबल इतना बढ़ गया था कि वह आए दिन बेवजह विवाद खड़ा करता था। घटना की सूचना मिलते ही मटिहानी थाने की पुलिस और बेगूसराय एसपी मनीष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता