ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी को लेकर दूर कर लें कंफ्यूजन, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त जानिए..

Chaitra Navratri 2025: आगामी 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है, लेकिन इस बार पंचमी तिथ

Chaitra Navratri 2025
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Chaitra Navratri 2025: आगामी 30 मार्च 2025 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा का विधान है, लेकिन इस बार पंचमी तिथि का क्षय होने के कारण नवरात्रि केवल आठ दिन के होंगे। नवरात्रि के 9 की बजाय 8 दिन होने के कारण अष्टमी और नवमी तिथियों को लेकर लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है। 


आइए जानते हैं, चैत्र नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथियाँ कब हैं। पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 04 अप्रैल 2025 को रात 08 बजकर 12 मिनट पर प्रारंभ होगी और 05 अप्रैल 2025 को रात 07 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, अष्टमी 05 अप्रैल 2025, शनिवार को मनाई जाएगी।


वहीं, नवमी तिथि 05 अप्रैल 2025 को रात 07 बजकर 26 मिनट पर प्रारंभ होगी और 06 अप्रैल 2025 को रात 07 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगी। राम नवमी 06 अप्रैल 2025, रविवार को मनाई जाएगी।


नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व है, जो आठवें और नौवें दिन किया जाता है। इस दिन नौ छोटी लड़कियों को भोजन कराया जाता है और उन्हें दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक विदा किया जाता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, इन नौ कन्याओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूप माना जाता है।


अष्टमी कन्या पूजन मुहूर्त:

- ब्रह्म मुहूर्त: 04:35 am से 05:21 am

- प्रात: संध्या: 04:58 am से 06:07 am

- अभिजित मुहूर्त: 11:59 am से 12:49 pm


नवमी कन्या पूजन मुहूर्त:

- ब्रह्म मुहूर्त: 04:34 am से 05:20 am

- प्रात: संध्या: 04:57 am से 06:05 am

- अभिजित मुहूर्त: 11:58 am से 12:49 pm.

टैग्स