ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

Pappu Yadav: पप्पू यादव को फिर मिली धमकी, पारस अस्पताल हत्याकांड से दूर रहने की चेतावनी; सांसद बोले- कानून के कारण चुप हैं, साम्राज्य मिटाते देर नहीं लगेगी

Pappu Yadav: पप्पू यादव को पारस अस्पताल हत्याकांड से दूर रहने की धमकी मिली है। अपराधियों ने फोन कर उन्हें केस में दखल न देने की चेतावनी दी। पप्पू यादव ने सरकार और प्रशासन पर जातीय आधार पर अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया है।

Pappu Yadav
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Pappu Yadav: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि पारस अस्पताल में हुए चर्चित हत्या कांड में दिलचस्पी लेने पर उन्हें अपराधियों द्वारा धमकी भरा फोन आया है। उन्होंने बताया कि जैसे ही वे पारस अस्पताल का दौरा करके लौटे, उन्हें एक कॉल आया जिसमें उन्हें इस मामले से दूर रहने और हस्तक्षेप न करने की चेतावनी दी गई।


यह बयान उन्होंने वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत पीरापुर गांव में दिया, जहां वे एक कॉलेज छात्रा के अपहरण और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे। पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे साफ कहा गया कि पारस अस्पताल हत्याकांड से खुद को अलग रखें, वरना अंजाम भुगतना होगा।


पप्पू यादव ने शेरू गैंग को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून के कारण चुप हैं नहीं तो उनका साम्राज्य मिटाते देर नहीं लगेगी। उन्होंने राज्य में लगातार बढ़ रहे अपराध को लेकर एक बार फिर नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि बिहार में सबसे बड़ा अपराधी नेता है। 


उन्होंने कहा कि अधिकारी जाति के आधार पर अपराधियों का मूल्यांकन करते हैं और यह तय करते हैं कि किसे मरवाना है और किससे मरवाना है। इसके अलावा, छात्रा हत्याकांड को लेकर पप्पू यादव ने स्पीडी ट्रायल, परिवार को सुरक्षा और आर्थिक मदद देने की मांग की।


बता दें कि राजधानी पटना के पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कुख्यात चंदन मिश्रा की शुक्रवार की सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के पीछे शेरू गैंग का हाथ होने की बात कही जा रही है। चंदन मिश्रा की हत्या के बाद पप्पू यादव पारस अस्पताल पहुंचे थे और अपराधियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की थी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता