ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

Mansoon Session: मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग, सदन में SIR और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हंगामे के आसार

Mansoon Session: संसद के मानसून सत्र शुरू होने से एक दिन पहले केंद्र ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सरकार आठ नए विधेयक तत्काल पेश करने की तैयारी में है, जबकि विपक्ष वोटर-लिस्ट, ऑपरेशन सिंदूर जैसे मसलों पर कड़ा रुख अख्तियार करने को तैयार है।

Mansoon Session
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Mansoon Session: संसद के आगामी मानसून सत्र से एक दिन पहले, केंद्र सरकार ने 20 जुलाई को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक का मुख्य उद्देश्य सत्र के दौरान सुचारू कार्य संचालन सुनिश्चित करना और विपक्षी दलों से सहयोग प्राप्त करना है।


इस बैठक में सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सहित अन्य वरिष्ठ मंत्री भाग लेंगे। विपक्षी दलों और एनडीए घटक दलों के प्रमुख नेता भी बैठक में मौजूद रहेंगे। मानसून सत्र 21 जुलाई 2025 से शुरू होगा, जिसमें सरकार 8 नए विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। 


प्रस्तावित विधेयकों में राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक, भू-विरासत स्थल और भू-अवशेष संरक्षण विधेयक, खान और खनिज (संशोधन) विधेयक, राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक, आयकर विधेयक, 2025 (फरवरी में पेश, अब समिति से वापस), 12 से 18 अगस्त तक रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस के चलते संसद सत्र में अवकाश रहेगा।


संसद के मानसून सत्र के दौरान बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। कांग्रेस के साथ साथ INDIA गठबंधन ने इस मुद्दे पर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इसके अलावा, विपक्ष "ऑपरेशन सिंदूर" और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा युद्धविराम मध्यस्थता के दावे पर भी सरकार से जवाब मांगने की तैयारी में है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता