ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

सहरसा में 25 हजार का इनामी अपराधी अजय दास गिरफ्तार, हथियार तस्करी में था वांछित

सहरसा पुलिस ने 25 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी और हथियार तस्कर अजय दास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर कई संगीन मामलों में केस दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

Bihar
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान में सदर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में फरार व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सौरबाजार थाना व जिला आसूचना इकाई की संयुक्त टीम द्वारा 25 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी व हथियार तस्कर अजय दास को गिरफ्तार किया गया।


 सदर थाना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए साईबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के नरियार लतहा निवासी अजय दास पिता संजय दास पर 25 हजार रुपये का इनाम था। अजय दास की गिरफ्तारी बुधवार को उसके निवास स्थान से गुप्त सूचना के आधार पर की गयी। अजय दास सौरबाजार थाना में आर्म्स एक्ट के तहत वांछित था। अजय दास का आपराधिक इतिहास साईबर डीएसपी अजित कुमार ने बताया कि अजय दास जिले का एक शातिर व कुख्यात अपराधी है। 


जिस पर पूर्व से ही कई संगीन धाराओं में मामला दर्ज है। उसके खिलाफ सदर थाना में पांच मामले दर्ज हैं। सभी मामलों में आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपित द्वारा हथियार की तस्करी की जाती है। पूर्व में इसके घर से पुलिस द्वारा अवैध हथियार बरामद किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा अजय दास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। टीम में पुनि सह सौरबाजार थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, जिला आसूचना इकाई के पुअनि गुंजन कुमार, पुअनि संदीप कुमार व सशस्त्र बल शामिल रहे।

सहरसा में 25 हजार का इनामी अपराधी अजय दास गिरफ्तार, हथियार तस्करी में था वांछित

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता