ब्रेकिंग
15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट15 अगस्त 2027 से दौड़ेगी भारत की पहली बुलेट ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया पूरा प्लानपटना में ज्वेलरी शॉप से 25 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने वारदात को दिया अंजामबेगूसराय में पूर्व जिला पार्षद और RJD नेता को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्तीBihar Ias Transfer: बिहार के सात IAS अफसरों का तबादला, पूरी सूची देखें...बिहार प्रशासनिक सेवा के 45 अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, कई जिलों में नए DTO- SDO की तैनाती, देखिये पूरी लिस्ट

VIP ने बनायी डिजिटल सेना, सदस्य बनने के लिए जारी किया फॉर्म, अब सोशल मीडिया को चुनाव में बनाएगी प्रमुख हथियार

PATNA: महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट गई है। वीआईपी अब डिजिटल सेना बनाएगी जिसके जरिए वे चुनाव में ब

VIP ने बनायी डिजिटल सेना, सदस्य बनने के लिए जारी किया फॉर्म, अब सोशल मीडिया को चुनाव में बनाएगी प्रमुख हथियार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट गई है। वीआईपी अब डिजिटल सेना बनाएगी जिसके जरिए वे चुनाव में बढ़त पाने के लिए सोशल मीडिया को मुख्य हथियार बनाएगी। पार्टी ने डिजिटल सेना बनने वाले इच्छुक लोगों के लिए बाजाब्ता एक फॉर्म जारी किया है, जिसमें लोगों को अपना ब्यौरा देना होगा। 


पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि आज के तकनीक युग में किसी भी राजनीतिक पार्टी के लिए डिजिटल के रूप में भी मजबूत होना होगा। इसी के मद्देनजर वीआईपी ने भी यह निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल सेना बनाने का मुख्य उद्देश्य वीआईपी पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पार्टी को सशक्त बनाना है। 


उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा इसके लिए एक फॉर्म भी जारी किया गया है।  उन्होंने कहा कि हमारी मुहिम बिहार बदलने की है, बिहार को विकसित बिहार बनाने की है। इस मुहिम में 'डिजिटल सेना' पार्टी को डिजिटल शक्ति प्रदान करेगी।

टैग्स