ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

Bihar Politics: प्रधानमंत्री मोदी की मां के AI वीडियो पर सियासी बवाल, सीएम नीतीश के करीबी मंत्री ने कांग्रेस और आरजेडी को खूब सुनाया

Bihar Politics: प्रधानमंत्री मोदी की मां पर कांग्रेस द्वारा बनाए गए एआई वीडियो पर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे विपक्ष की हताशा बताया और तेजस्वी यादव के बयानों पर भी करारा जवाब दिया।

Bihar Politics
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां पर बिहार कांग्रेस द्वारा बनाए गए एआई जनरेटेड वीडियो को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। इस मामले पर बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यह कदम बेहद निंदनीय और असंवेदनशील है।


विजय चौधरी ने कहा कि अब विपक्ष के लिए मजाक उड़ाना और गाली देना स्वभाव बन गया है। यह उनकी हताशा और निराशा को दर्शाता है। प्रधानमंत्री की मां को लेकर इस तरह का एआई वीडियो बनाना न केवल राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन है, बल्कि समाज की गरिमा के खिलाफ भी है।


विजय चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी जवाब दिया, जिसमें उन्होंने "सर" और "माई बहिन" योजना पर सवाल उठाए थे। मंत्री चौधरी ने कहा कि जो लोग सत्ता में आने की बातें कर रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि सत्ता जनता के आशीर्वाद से मिलती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिन-रात जनता के लिए काम कर रहे हैं, और यही कारण है कि बिहार आज चौमुखी विकास की राह पर अग्रसर है।"


तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में बढ़ते अपराध पर की गई टिप्पणी पर भी विजय चौधरी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अपराध से कभी समझौता नहीं करती। पुलिस निष्पक्ष रूप से जांच करती है और जो भी दोषी होता है, उसे साक्ष्य के आधार पर जेल भेजा जाता है। कानून व्यवस्था पर सरकार की पकड़ पूरी तरह मजबूत है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना


Bihar Politics: प्रधानमंत्री मोदी की मां के AI वीडियो पर सियासी बवाल, सीएम नीतीश के करीबी मंत्री ने कांग्रेस और आरजेडी को खूब सुनाया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता