ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

मोतिहारी में अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़, 9100 लीटर थिनर के साथ टैंकर का चालक गिरफ्तार

मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में पुलिस ने अवैध तेल कटिंग के मामले का खुलासा करते हुए 9100 लीटर थिनर बरामद किया। टैंकर चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि नेटवर्क की जांच जारी है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

MOTIHARI:मोतिहारी के सुगौली थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव में पुलिस ने अवैध तेल कटिंग का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर संदेहास्पद टैंकर को कब्जे में लिया। 


कार्रवाई के दौरान टैंकर के तीन चैंबर से कुल 9100 लीटर थिनर बरामद किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


इस दौरान नवादा जिले के 21 वर्षीय रविन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अन्य आरोपियों की तलाश और नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।


इस मामले से स्थानीय लोगों में सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर जागरूकता बढ़ी है, और पुलिस ने भविष्य में ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया है।