ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासाबिहार में बड़ा हादसा टला: गंगा के बीच अचानक नाव में आई खराबी, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारीसांसद पप्पू यादव ने स्पेशल कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली बेल; क्या है मामला?बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमलाप्रमोशन मिलने के बाद IAS बने बिहार के 14 अधिकारियों की पोस्टिंग, विभिन्न विभागों में मिली नई जिम्मेदारी; लिस्ट देखिए..पटना से दिल्ली तक जमीन..फ्लैट..मकान, धन कुबेर निकला बिहार का भ्रष्ट इंजीनियर पवन कुमार, EOU की छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

बेगूसराय गैंगरेप पीड़िता से मिले तेजस्वी यादव, कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमला

Bihar Politics: बेगूसराय में गैंगरेप पीड़िता से मिलने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सदर अस्पताल में परिजनों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला।

Bihar Politics
तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़िता और उसके परिजनों को हरसंभव सहयोग एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।


तेजस्वी यादव ने कहा कि बेगूसराय में हुई यह घटना बेहद दुखद, शर्मनाक और अमानवीय है। उन्होंने कहा कि एक बच्ची के साथ इस तरह की हैवानियत किसी भी सभ्य समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों की संलिप्तता की बात सामने आई है और जो भी आरोपी अब तक फरार हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनकी बातचीत बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक से भी हुई है।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। हत्या, लूट, अपहरण, दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराधों की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम लोग भय के माहौल में जीवन जीने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि दिन हो या रात, लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।


तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद लगातार विधानसभा और जनता के बीच अपराध के मुद्दे को उठाती रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछली बार भी उनकी पार्टी ने विधानसभा में अपराध से संबंधित आंकड़े और घटनाओं की विस्तृत सूची सरकार के समक्ष रखी थी, लेकिन इसके बावजूद अपराध पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पाया। उन्होंने इसे सरकार की बड़ी विफलता करार दिया।


मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक मुकदमे दर्ज रहे हों, उसे राज्य की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की भाषा और कार्यशैली भी जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं दिखती। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक बयानबाजी से ऊपर उठकर कानून-व्यवस्था सुधारने पर ध्यान देना चाहिए।


उन्होंने कहा कि बेगूसराय सहित पूरे बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और कई मामलों में पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठते रहे हैं। प्रशासन को निष्पक्ष और ईमानदारी से कार्य करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने तथा अपराधियों को सख्त सजा दिलाने की दिशा में काम करना चाहिए।


मीडिया द्वारा पूर्व विधायक भरत तिवारी से जुड़े मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे देश ने कुछ घटनाओं को लाइव देखा है, लेकिन जो लोग देखकर भी अनदेखा कर रहे हैं, उनसे जवाब की अपेक्षा की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए समान होना चाहिए और किसी भी मामले में दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जाना चाहिए।


वहीं, ईडी और सीबीआई की कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा कि उनके घर पर तो अक्सर केंद्रीय एजेंसियां आती रहती हैं। उन्होंने कहा, "हम तो चाहेंगे कि हमारे घर पर ही उनका दफ्तर खुल जाए, इससे उन्हें आने-जाने में भी आसानी होगी।"


तेजस्वी यादव के अस्पताल पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता और समर्थक भी वहां पहुंचे। उनके दौरे को लेकर अस्पताल परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पीड़िता से मुलाकात के बाद उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि न्याय की लड़ाई में वे उनके साथ खड़े रहेंगे।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता