ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

सुशील मोदी बनेंगे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया खुलासा

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार को लगभग 2 महीने हो गए। इन दो महीनों में काफी चीजें सामान्य हो गई, लेकिन जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बीजेपी सांसद सुशील कुमार म

सुशील मोदी बनेंगे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया खुलासा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में महागठबंधन की सरकार को लगभग 2 महीने हो गए। इन दो महीनों में काफी चीजें सामान्य हो गई, लेकिन जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी के बीच वार-पलटवार लगातार बढ़ता जा रहा है। ललन सिंह ने मोदी पर एक बार फिर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि हम चाहते थे कि आपकी कुछ प्रोन्नति हो जाए, लेकिन आपकी पदावनति हो रही है और आपको फिर से प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है।




ललन सिंह ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है, सुशील मोदी, आपकी खबर मैंने देखी, जिसमें आप बता रहे हैं कि नीतीश जी को सोनिया गांधी जी छोड़ने आयीं या नहीं, उनके साथ फोटो शेयर किया या नहीं। लगता है आज तक आप छात्र नेता से राजनेता बन ही नहीं पाए। खैर हम लोग तो चाहते थे कि तिरस्कृत के बजाय आपकी कुछ प्रोन्नति हो जाए। लेकिन सुन रहें हैं कि आपकी पदावनति हो रही है, फिर से आपको प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा रहा है। जो कि आप 15 साल पहले थे। वाकई आप दया के ही पात्र हैं!





दरअसल, ललन सिंह और सुशील मोदी के बीच ये पहली लड़ाई नहीं है। इससे पहले भी कई बार ये दोनों नेता एक दूसरे पर हमला बोल चुके हैं। इससे पहले ललन सिंह ने सुशील मोदी के सामने सवालों का एक बड़ा लिस्ट रख दिया था और उन्हें इसका जवाब देने को कहा था तो वहीं, इसके जवाब में सुशील मोदी ने भी ललन सिंह को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया था। 


टैग्स