ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के नौकरी की बजाय ई-रिक्शा चलाने और कमाई करने वाले बयान पर सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी की जरूरत है, रिक्शा चलाने का शौक ब्रजेश पाठक आपको है, तो एक उपहार भेज दूं?

उत्तर प्रदेश न्यूज
डिप्टी सीएम के बयान से भड़के सपा सांसद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का एक बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि नौकरी के चक्कर में मत पड़ो, ई-रिक्शा अपना चार घंटा चलाओं, दोपहर में लड़का बच्चा के संगे रहो, नौकरी दूसरे के यहां करोंगे तो बच्चों के साथ दो घंटा बैठ पाओगे क्या? और आखिरी सवारी घर के पास वाली लो।


 डिप्टी सीएम के इस बयान के सामने आने के बाद विपक्ष हमलावर है, वही सोशल मीडिया पर भी लोग इस बयान को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ब्रजेश पाठक के बयान की लोग आलोचना कर रहे हैं। कह रहे हैं युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह का मजाक ना करें। समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने डिप्टी सीएम के इस बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज का युवा देश चलाएगा, रिक्शा चलाने का शौक आपको है, तो मैं उपहार में आपको भेज देता हूं। 


यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपने एक बयान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लखनऊ में भारत टैक्सी सेवा के शुभारंभ कार्यक्र के दौरान मंच से उन्होंने युवाओं को नौकरी की बजाय रिक्शा चलाने की सलाह दी है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि ई-रिक्शा ले लो, खूब चलाओ और खूब पैसा बनाओ।



दरअसल उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लखनऊ में भारत टैक्सी योजना के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान ड्राइवर को आत्मनिर्भरता के साथ-साथ जीवनयापन के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। इस दौरान ड्राइवर के काम की तारीफ करते हुए यह कहा कि नौकरी के चक्कर में मत पड़ो. अपना चार घंटा चलाओ, दोपहर में बच्चों के साथ रहो। दूसरों की नौकरी करोगे तो क्या बच्चों के साथ दो घंटा भी बैठ पाओगे? आखिरी की सवारी घर के पास वाली लो।

ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?